Home » खाली पेट जूस लेना पाचन क्रिया पर डालता असर

खाली पेट जूस लेना पाचन क्रिया पर डालता असर

by Bhupendra Sahu

क्या आप जानते हैं कि खाली पेट जूस पीना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। रात के खाने और सुबह की डाइट में कम से कम छह घंटों का अंतर होता है। ऐसे में सुबह खाली पेट जूस का सेवन सीधा पाचन क्रिया पर असर डालता है और आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्या है खाली पेट फ्रूट जूस पीने के नुकसान। रात के डिनर और सुबह के ब्रेकफास्ट में लम्बा गैप होने के कारण जूस पीने से पेट में कब्ज, एसीडिटी और पेट दर्द जैसी परेशानियां देखने को मिल सकतीं हैं।

वहीं संतरा, मौसमी, नींबू जैसी खट्टी चीजों का भी खाली पेट सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। आहार विशेषज्ञों के अनुसार सुबह खाली पेट फ्रूट जूस पीने से पाचन क्रिया काफी प्रभावित होती है। इसलिए खाली पेट न सिर्फ फल बल्कि आंवला, करेला और एलोवेरा जैसी चीजों का जूस पीने से भी बचना चाहिए। वरना इसका असर डाइजेशन पर पड़ता है और खाना आसानी से नहीं पचता है।आमतौर पर गर्मियों के दिनों में फ्रैश और चिल्ड जूस सभी का फेवरेट होता है। लेकिन खाली पेट ठंडा जूस भूल के भी नहीं पीना चाहिए।

इससे म्यूकस मेम्ब्रेन प्रभावित होता है। जो कि पाचन तंत्र खराब करने का काम करता है। अगर आपने कभी भूल से खाली पेट जूस का सेवन कर लिया हो तो, उसके एक घंटे तक कुछ भी खाने से बचें। क्योंकि खाली पेट जूस पीने के बाद अगर आप कुछ खाते हैं, तो आपको उल्टी, मिचली और दस्त की समस्या हो सकती है। खाली पेट जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल बढऩे का खतरा रहता है। इसलिए अगर आप खाली पेट जूस पीते हैं, तो उसमें शुगर की मात्रा कम से कम रखें। वहीं अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो खाली पेट जूस का सेवन भूलकर भी न करें। खाली पेट जूस पीने के अलावा वर्कआउट या योगा के बाद भी जूस का सेवन करने से बचना चाहिए।

दरअसल वर्कआउट के बाद आपकी बॉडी का टेम्प्रेचर बढ़ जाता है। जिसके चलते जूस नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए वर्कआउट के आधे घंटे बाद ही जूस पीएं। बता दें कि फ्रैश फ्रूट्स को सेहत का खजाना कहा जाता है। कई लोग हेल्दी और फिट रहने के लिए ताजे फलों को अपनी डाइट का अहम हिस्सा मानते हैं। वहीं फ्रैश फ्रूट्स का जूस पोषण से भरपूर होने के साथ-साथ बॉडी के लिए एनर्जी बूस्टर का काम करता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरूआत फ्रूट जूस से ही करते हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More