Home » गर्मी निकालने की बात कहने वाले तीसरे चरण के चुनाव बाद स्वयं ठंडे पड़ गए : अखिलेश यादव

गर्मी निकालने की बात कहने वाले तीसरे चरण के चुनाव बाद स्वयं ठंडे पड़ गए : अखिलेश यादव

by Bhupendra Sahu

पाटन, उन्नाव। गर्मी निकालने की बात कहने वाले तीसरे चरण के चुनाव के बाद स्वयं ठंडे पड गए। जैसे-जैसे चुनाव होते जा रहे हैं वैसे भाजपा सुन होती जा रही है। सातवें चरण तक पूर्वांचल में भाजपा के बूथो पर भूत नाचेंगे। और इनके नेता गायब होते चले जाएंगे। भाजपा का छोटा नेता छोटा झूठ बोलता है, बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है, और पार्टी का सबसे बड़ा नेता सफेद झूठ बोलता है। उक्त बात रविवार को कस्बा भगवंतनगर में चुनावी जनसभा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि भाजपा के नेता झूठ बोलने का काम करते हैं। भाजपा ने किसान, नौजवान और गरीबों का शोषण करने का काम कर रही है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात करने वाले किसानों की हत्या करने का काम कर रहे है। खरीद केंद्रों पर किसानों की फसल नहीं खरीदी गई। वही खाद के दाम बढ़ाकर खाद चोरी करने का काम किया है। किसान विरोधी काले कानून को किसानों के विरोध के बाद वापस लेना पडा।

गाय को अपनी मां बताने वाले बाबा की गौशालाओं में गाय भूखों मर रही है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे वोट पड़ रहे हैं भाजपा के नेता शून्य होते जा रहे हैं। वही हवाई चप्पल से चलने वाले गरीबों को हवाई जहाज का सपना दिखाने वाली भाजपा हवाई अड्डे बन्दरगाह, रेलवे व रेलवे स्टेशन बेच रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि गरीबों को मुफ्त में सिलेंडर बांटने वाले सिलेंडर की कीमत एक हजार रुपए बढ़ाकर गरीबों को धोखा देने का काम किया है। वही बड़े-बड़े उद्योगपति पैसा लेकर भाग रहे हैं वह किसी से छिपा नही है। एक उद्योगपति 22 हजार करोड़ रुपये लेकर भाग गया। जो स्मार्टफोन नहीं चला पाते वह लोग लैपटॉप बांटने की बात करते हैं। भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बेरोजगारी महंगाई की बात न करके चुनाव के समय आतंकवाद की बात करते हैं।

साथ ही समाजवादी पार्टी की नकल करते हुए सपा की उपलब्धियों को अपनी बताकर उपलब्धियां गिना रहे हैं। भारी जन सैलाब के बीच अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली, किसानों की सिंचाई के लिए बिजली फ्री दी जाएगी। माताओं बहनों को समाजवादी पेंशन के रूप में 1500 रुपए दिए जाएंगे। नौजवानों बेरोजगारों को पुलिस व फौज में नौकरी देने का वादा किया। कोरोना काल के कारण जिन नौजवानों की सरकारी नौकरी में उम्र अधिक हो गई है। उनकी आयु सीमा बढ़ाकर नौकरी देने का कार्य किया जाएगा। भाजपा ने प्रदेश का विकास रोककर जनता के साथ धोखा किया है। उपस्थित भारी जन सैलाब को देखकर अखिलेश यादव ने आगामी 23 तारीख को साइकिल का बटन दबाकर अंकित सिंह परिहार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील जनता से की।

कार्यक्रम में प्रत्याशी अंकित सिंह परिहार ने क्षेत्र को अपना घर बताते हुए भावुक अपील करते हुए जनता से जिताने की अपील की आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया। सभा मे प्रमुख रूप से सुनील सिंह साजन एमएलसी, पूर्व विधायक राम कुमार निषाद चुनाव प्रभारी, अरुण शंकर शुक्ल अन्ना महाराज, जितेंद्र अग्निहोत्री, अनिरुद्ध चन्देल, राम चन्द्र सिंह, पप्पू सिंह पूर्व प्रमुख, बीरेंद्र शुक्ला, सी के त्रिपाठी, रामहेत सिंह, रजनीश वर्मा, अरविंद पटेल विधानसभा अध्यक्ष सपा प्रमोद विजयपाल, नारायण पाल, रमन सिंह प्रबन्धक, केके द्विवेदी, लक्ष्मी पटेल जिला पंचायत सदस्य आदि उपस्थित रहे।
इनसेट

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More