Home » दो साल बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती

दो साल बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती

by Bhupendra Sahu

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कठघरे में लाकर खड़ा कर दिया था। सुशांत अपने फ्लैट में 14 जून, 2020 को मृत पाए गए थे। इसके बाद बॉलीवुड में रिया के बहिष्कार की मांग उठने लगी थी। उनके खिलाफ कई तरह के आरोप लगाए गए थे। उसी वक्त से रिया इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं थीं। अब दो साल बाद अभिनेत्री रिया अपने काम पर लौट गई हैं।

रिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी वापसी को लेकर फैंस को अवगत कराया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक स्टूडियो में शूटिंग करती नजर आई हैं। इस वीडियो में वह हाथ में माइक और एक स्क्रिप्ट लिए दिखी हैं। काले रंग के लिबाज में अभिनेत्री रिया का अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है। इस दौरान उन्होंने कैमरे पर कई पोज भी दिए हैं।
रिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, कल, मैं दो साल बाद काम पर गई थी। मेरे सबसे कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। कोई बात नहीं, सूरज हमेशा चमकता है। कभी हार मत मानो। भले ही रिया अब काम पर लौटी हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई थीं। धीरे-धीरे उनकी जिंदगी पटरी पर आ रही है। वह अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू कर रही हैं।
रिया को हालिया रिलीज हुई फिल्म चेहरे में देखा गया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी भी दिखे हैं। ये अलग बात है कि फिल्म कमाल नहीं कर पाई। रिया का प्रदर्शन भी फिल्म में फीका रहा।
मेरे डैड की मारुती से रिया ने हिन्दी फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हाफ गर्लफ्रेंड, जलेबी, दोबारा और बैंकचोर जैसी फिल्मों में वह नजर आई थीं। जब से सुशांत केस में रिया का नाम आया, तभी से रिया रूपहले पर्दे की लाइम लाइट से गायब हैं। उम्मीद है कि वह जल्द बड़े पर्दे पर अपनी वापसी करेंगी। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अभी भी कई एजेंसियां कर रही हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More