Home » बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल ने राजनीति में रखा कदम, थामा बीजेपी का दामन

बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल ने राजनीति में रखा कदम, थामा बीजेपी का दामन

by Bhupendra Sahu

चंडीगढ़ । पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में आए दिन नए चेहरों की एंट्री हो रही है। पहले अभिनेता सोनू सूद ने अपनी बहन मालविका सूद को चुनावी युद्ध के मैदान में उतारने की घोषणा की थी। अब पॉपुलर एक्ट्रेस माही गिल की राजनीति में एंट्री हो गई है। माही गिल ने चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है।

सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुलदस्ता देकर माही गिल का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान सीएम खट्टर के अलावा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे।

बता दें कि माही गिल पिछले दो दशकों से हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। 46 वर्षीय गिल ने 2003 में फिल्म ‘हवाÓ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘खुशी मिल गईÓ और ‘सिर्फ पंच दिनÓ जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया।

हालांकि, उनके करियर में महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब उन्हें 2008 की देव डी फिल्म में कास्ट किया गया, जो एक हिन्दी रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। इस फिल्म ने माही को एक नई उड़ान दी। देव डी के बाद माही गिल को लोकप्रियता मिली।

उनके करियर की अन्य महत्वपूर्ण फिल्म साहेब, बीवी और गैंगस्टर फ्रैंचाइजी रही है। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पान सिंह तोमर में भी अभिनय किया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More