Home » सिरसा डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को 21 दिन की ‘फर्लो

सिरसा डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को 21 दिन की ‘फर्लो

by Bhupendra Sahu

रोहतक। सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 21 दिन की फरलो दे दी है। फिलहाल राम रहीम सिरसा डेरे पर पुलिस की निगरानी में रहेंगे। इसके चलते सोमवार को जेल के आसपास पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी गई।

इससे पहले राम रहीम को अलग-अलग कारणों के चलते पैरोल तो मिली मगर फरलो पहली बार मिली है। वह भी 21 दिन की। राम रहीम को फरलो देने को लेकर कई चीजों से जोड़कर देखा जा रहा है। उधर, राम रहीम को फरलो की खबर सुनकर सिरसा डेरे में भी अनुयायियों का जुडऩा शुरू हो गया है। पंजाब में चुनाव भी हैं तो राम रहीम के बाहर आने के चलते चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना पुलिस अधिकारियों की तीन दौर की बैठक ले चुके हैं। डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में रामरहीम के साथ पुलिस की टीम को भेजा जा सकता है। बता दें कि गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में पंचकूला की अदालत में 25 अगस्त 2017 को पेश किया गया था। सीबीआइ की विशेष अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए सुनारिया जेल में भेज दिया था।

27 अगस्त को इस मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में ही सीबीआइ अदालत लगाई गई, जिसमें रामरहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई। वहीं पत्रकार हत्याकांड में भी राम रहीम को दोषी करार दिया गया था। इसी दिन से रामरहीम जेल में सजा काट रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More