Home » शोषित-पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कार्य करें: सुश्री उइके

शोषित-पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कार्य करें: सुश्री उइके

by Bhupendra Sahu

राज्यपाल से भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने मुलाकात की

रायपुर ।  राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसा कार्य करें कि समाज में शोषितों-पीड़ितों को न्याय मिले, किसी के साथ भेदभाव न हो।

सही और गलत में भेद करते हुए अपने कर्तव्य और भूमिका का निर्वहन करें। कार्य के दौरान कई चुनौतियां आती हैं साथ ही विपरीत परिस्थिति का भी सामना करना पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में अपने वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन लें और उनके अनुभव का लाभ लेते हुए कार्य करें। छत्तीसगढ़ पुलिस का सूत्र वाक्य है ‘‘पारित्राणाय-साधुनाम’’।

इसे लक्ष्य बनाकर कार्य करें और यह ध्यान रखें कि उनका उद्देश्य सबसे पहले जनसेवा है।  इस अवसर पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा)  एम.एल. कोटवानी सहित परिवीक्षाधीन अधिकारियों में  बंकर वैभव रमनलाल, सुश्री पूजा कुमार, श्री राजनाला स्मृतिकी, श्री संदीप कुमार पटेल उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More