Home » दही का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कैसे

दही का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कैसे

by Bhupendra Sahu

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कई ऐसे पोषक गुणों से समृद्ध होता है जो स्वास्थ्य के लिए जरूरी माने जाते हैं। हालांकि, क्या आप इस बात से वाकिफ है कि दही का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि दही के अधिक सेवन से आपको किन-किन स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पाचन क्रिया को कर सकता है प्रभावित वैसे तो दही का सेवन पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटासिड पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। हालांकि, अगर आप दही का अधिक सेवन करते हैं तो इससे पाचन क्रिया पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस स्थिति में एंटासिड पाचन को खराब कर सकता है, जिस कारण पेट अपच, गैस और अपच जैसी पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए दही का अधिक सेवन करने की भूल न करें।

त्वचा पर हो सकती है एलर्जी
अगर आप दही का सीमित मात्रा में सेवन करते हैं तो यह त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ कई पोषक तत्व भी प्रदान करता है। वहीं, अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो इससे त्वचा को फायदे की बजाय नुकसान पहुंच सकता है। बता दें कि दही के अधिक सेवन से त्वचा पर सूजन, खुजली और रैशेज आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करें।

जी मचलाना और उल्टी आना
किसी भी चीज की अति नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसा ही कुछ दही के सेवन के साथ भी है। अगर आप दही का अधिक सेवन करते हैं तो इससे पाचन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके कारण आपको उल्टी और जी मचलाने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, इस वजह से आपको सिरदर्द और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए दही का अधिक सेवन करने की गलती न करें।

नींद न आने की समस्या
यह समस्या आपको दही का अधिक सेवन करने के अलावा गलत समय पर दही का सेवन करने से उत्पन्न हो सकती है। उदाहरण के लिए शाम के बाद दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खासकर, अगर आप रात का खाना खाने के साथ दही का सेवन करते हैं तो यह वास्तव में आपके नींद के पैटर्न को प्रभावित करके लंबे समय तक जागने पर मजबूर कर सकता है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More