भिलाई। एनएसयूआई के आशीष यादव के मार्गदर्शन एवं एनएसयूआई के शुभम शर्मा व शुभम सिंह के नेतृत्व में मांगों को लेकर सीएसवीटीयू का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
जिसमें मुख्य रूप से कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए छात्रो के हित में परीक्षा को ऑफलाईन के बजाय ऑनलाईन करने की मांग को लेकर कुलपति को ज्ञापन दिया जिसमें कुलपति ने छात्रों को आश्वस्त किया और कहा कि सभी मांग पूरी की जाएगी। आने वाले समय मे ऑनलाइन परीक्षा कराने की बात भी मान ली है। इस हेतु एनएसयूआई के छात्रों ने बधाई दी है।
जिसमें मुख्य रूप से शुभम शर्मा, शुभम सिंह, रितेश सिंह सेंगर, अमृतपाल सिंह, प्रदीप, सोहेल, अयान, देवेंद्र, मयंक सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।