Home » नए साल पर अपने करीबियों को दें ये गिफ्ट, आएंगे बहुत ही पसंद

नए साल पर अपने करीबियों को दें ये गिफ्ट, आएंगे बहुत ही पसंद

by Bhupendra Sahu

कई लोगों का ऐसा मानना है कि अगर साल की शुरूआत अच्छी हो तो पूरा साल ही अच्छा गुजरता है। शायद यही वजह है कि लोग नए साल के स्वागत बहुत ही जोरों-शोरों से करते हैं। वहीं, इस दौरान लोग अपने करीबियों को गिफ्ट देते हैं। अगर आप भी अपनों को न्यू ईयर गिफ्ट देने के आइडियाज खोज रहे हैं तो हम आपके लिए ऐसे सामानों की सूची लेकर हाजिर हैं, जिन्हें गिफ्ट के तौर पर दिया जा सकता है।

न्यू ईयर डायरी या कैलेंडर
अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति को न्यू ईयर गिफ्ट देना चाहते हैं, जिसको लिखना, स्केचिंग करना आदि बहुत पसंद है तो आप उसे न्यू ईयर की डायरी दे सकते हैं। आजकल ऑनलाइन साइट्स और मार्केट में विभिन्न तरह की डिजाइनर न्यू ईयर डायरी मौजूद हैं, जिन्हें आप अपने बजट के अनुसार खरीदकर अपने करीबियों को गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आप न्यू ईयर का कैलेंडर पर अपनों को गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।
हेडफोन
नए साल के दिन आप अपने भाई या फिर दोस्त को खास महसूस कराने के लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाला हेडफोन गिफ्ट स्वरूप दे सकते हैं। ये आजकल बहुत ट्रेंड में भी हैं और कोरोना वायरस महामारी के कारण दफ्तर के काम से लेकर ऑनलाइन पढ़ाई तक के सारे काम घर से ही होने के कारण इनका उपयोग और ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए नए साल के मौके पर अपनों को गिफ्ट में हेडफोन देना बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
कांच के गमले वाले इंडोर प्लांट
आप चाहें तो न्यू ईयर के गिफ्ट के तौर पर अपने करीबियों को कांच के गमले वाला एक छोटा इनडोर प्लांट भी दे सकते हैं। यकीन मानिए जेड प्लांट, बैम्बू प्लांट, पोथोस प्लांट, चाइनीज एवरग्रीन और एलोवेरा जैसे छोटे इंडोर प्लांट गिफ्ट करना बेहतरीन है। आजकल ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर कई तरह के डिजाइन्स और कीमत में छोटे इंडोर प्लांट मौजूद हैं, जिन्हें आप अपने बजट के अनुसार खरीद सकते हैं।
गिफ्ट वाउचर और पर्सनल केयर पैकेज
अगर आप यह डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं कि आपको अपनों को न्यू ईयर पर क्या गिफ्ट देना चाहिए तो आप उनके साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं या फिर उन्हें क्लोथिंग ब्रैंड से लेकर इलेक्ट्रॉनिक आइटम में से कोई सा भी गिफ्ट वाउचर दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त, आप अपने माता-पिता को नए साल के मौके पर्सनल केयर पैकेज गिफ्ट दे सकते हैं, जिसमें आप उनकी पसंद की चीजों को शामिल कर सकते हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More