Home » बांग्लादेश के लिए 15 साल तक खेलने वाले ऑलराउंडर शाकिब अल हसन अब क्रिकेट को कहेंगे अलविदा!

बांग्लादेश के लिए 15 साल तक खेलने वाले ऑलराउंडर शाकिब अल हसन अब क्रिकेट को कहेंगे अलविदा!

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन जल्द ही क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले हैं। उन्होंने इसके पीछे बायो बबल को जिम्मेदार ठहराया है। 2006 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर शाकिब ने कहा है कि बायो बबल के कारण अब वह क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट से संन्यास लेने के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बायो बबल उनके लिए एक जेल की तरह है और इससे परिवार के साथ उनके संबंधों पर गहरा असर पड़ता है। शाकिब ने कहा कि उनके लिए अभी यह तय करना बाकी है कि वह किस फॉर्मेट से संन्यास लेंगे क्योंकि तीनों प्रारूपों में एक साथ खेलना लगभग असंभव है।

ढाका में शाकिब ने कहा, मुझे पता है कि किस फॉर्मेट को महत्व या प्राथमिकता देनी है। मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट के बारे में सोचने का समय आ गया है। ये सच्चाई है। मैं टेस्ट खेलूंगा या नहीं, और अगर मैं खेलता भी हूं तो मैं कैसे सभी फॉर्मेट में खेलूंगा। मुझे इस बात पर भी विचार करने की जरूरत है कि क्या मुझे वनडे मैचों में खेलने की आवश्यकता है। मेरे पास कोई अन्य विकल्प नहीं है।
तीनों फॉर्मेंट में खेलना असंभव
पूर्व कप्तान ने आगे कहा, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं टेस्ट से संन्यास लूंगा। ऐसा भी हो सकता है कि मैं 2022 टी20 विश्व कप के बाद टी20 इंटरनेशनल खेलना बंद कर दूं। मैं टेस्ट और वनडे खेल सकता हूं। लेकिन तीन फॉर्मेट में खेलना लगभग असंभव है। 40-42 दिनों में दो टेस्ट खेलना फायदेमंद नहीं रहा। यह किसी को चुनिंदा रूप से खेलने के लिए प्रोत्साहित करता है। मैं निश्चित रूप से बीसीबी के साथ प्लान बनाउंगा और फिर आगे बढ़ूंगा। यह करना समझदारी भरा काम होगा। अगर यह जनवरी में होता है, तो मुझे पता चल जाएगा कि मैं बाकी साल क्या कर रहा।
ऐसा रहा है शाकिब का करियर
34 वर्षीय शाकिब बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए अबतक 59 टेस्ट, 215 वनडे और 94 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 699 विकेट लिए हैं और 12,523 रन बनाए हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More