Home » बड़ी खबर : घर में आग लगने से जिंदा जल गया युवक… मकान में रहता था अकेले… पुलिस जांच में जुटी…

बड़ी खबर : घर में आग लगने से जिंदा जल गया युवक… मकान में रहता था अकेले… पुलिस जांच में जुटी…

by Bhupendra Sahu

रायपुर। रायपुर से बड़ी खबर आ रही है जिसमें टिकरापारा इलाके में गुरूवार की देर शाम एक हादसे में युवक की मौत हो गई है। घर में आग लगने से युवक वहीं जिंदा जल गया। जब तक रेस्क्यू टीम पहुंचती उसकी मौत हो चुकी थी। ये घटना संजय नगर के मदीना चौक की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जिस युवक की मौत हुई उसका नाम विरेंद्र पटेरिया है (45) है। बताया गया है कि विरेंद्र अकेले ही मदीना चौक के पास एक छोटे से मकान में रहता था। घर में और कोई सदस्य नहीं रहता था। जांच टीम ने मौके का मुआयना किया तो पाया कि खाना पकाते वक्त युवक झुलस गया होगा। पुलिस जांच में जुटी है।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More