रायपुर। महापौर एजाज ढेबर ने शास्त्री बाजार पहुंचकर नगर निगम जोन 4 क्षेत्र में एनयूएलएम के तहत जिजाऊ महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से जनसुविधा हेतु झोला बैंक का शुभारम्भ कर कपड़े का झोला वहाँ से लेकर सभापति प्रमोद दुबे, आयुक्त प्रभात मलिक, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव, एमआईसी सदस्य सर्व सुन्दर जोगी, समीर अख्तर, जितेन्द्र अग्रवाल, जोन 5 के जोन अध्यक्ष मन्नू विजेता यादव, पार्षद श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत, श्रीमती शीतल कुलदीप बोगा, अनवर हुसैन, एल्डरमेन अफरोज अंजुम, शमसुल हसन नम्मू भाई, पूर्व पार्षद राधेश्याम विभार, देवेन्द्र यादव सहित उपायुक्त स्वास्थ्य ए. के. हलधर, जोन 4 के जोन कमिश्नर विनय मिश्रा,स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, जोन कार्यपालन अभियन्ता लोकेश चंद्रवंशी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रशेखर वास्तव, जोन सहायक राजस्व अधिकारी बलदाऊ वर्मा, जोन 4 के अन्य सम्बंधित अधिकारियों, जिजाऊ महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं की उपस्थिति में शास्त्री बाजार के भीतरी चबूतरों में सब्जी बेचने वाली महिलाओं से सब्जी खरीदकर एवं उन्हें ली गयी सब्जियों का मूल्य चुकाकर राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से नो पॉलीथिन महाभियान का शुभारम्भ किया। महाभियान का शुभारम्भ करके महापौर ने सभापति, आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष, एमआईसी सदस्यों, पार्षदगणों, एल्डरमेनगणों सहित पूरे शास्त्री बाजार में घूमकर व्यापारियों से नो पॉलीथिन महाभियान का सफल बनाने पॉलीथिन बैग में सब्जी देना बंद करके कपड़े के थैलों में सब्जी देने का समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से आव्हान किया एवं रायपुर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में देश का नम्बर 1 स्वच्छ शहर बनाने सकारात्मक सहभागिता दर्ज करवाने का अनुरोध किया।
महापौर एजाज ढेबर एवं आयुक्त प्रभात मलिक ने जमीन पर बैठकर सब्जी नहीं बेचने एवं चबूतरों में नियत स्थान पर बैठकर सब्जी बेचने की समझाईश दी। महापौर, सभापति, आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने नागरिकों से निगम द्वारा शास्त्री बाजार में जिजाऊ महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से एनयूएलएम के तहत प्रारम्भ किये गये जनहितकारी झोला बैंक में आकर कपड़े के बैग न्यूनतम दर पर खरीदकर शास्त्री बाजार में कपड़े के बैग में सब्जी खरीदकर नो पॉलीथिन महाभियान का सफल बनाने का आव्हान किया।
0