Home » दूसरों के कहने पर मुझे कई बड़ी फिल्मों से निकाला गया है: निकिता रावल

दूसरों के कहने पर मुझे कई बड़ी फिल्मों से निकाला गया है: निकिता रावल

by Bhupendra Sahu

गरम मसाला और ब्लैक एंड व्हाइट जैसी फिल्मों में काम कर चुकी चर्चित अभिनेत्री निकिता रावल ने अपने बारे में एक बड़ा बयान दिया है। निकिता ने कहा कि, दूसरो के कहने पर उन्हे कई बड़ी फिल्मों से निकाला गया है। क्रिसमस के प्री सेलिब्रेशन पर बातचीत करते हुए निकिता ने अपने विचार रखे हैं।

क्रिसमस के प्री सेलिब्रेशन के बारे में बताते हुए निकिता ने कहा कि, पिछले दो सालों से कोरोना के चलते हम दिवाली और क्रिसमस अच्छी तरीके से सेलिब्रेट नहीं कर पा रहे थे, लेकिन इस बार हमने दिवाली भी अच्छे ढंग से सेलिब्रेट की और अब क्रिसमस भी सेलिब्रेट करने वाले हैं। मैं इस बार क्रिसमस अपने एचआईवी पीडि़त बच्चों और कोरोना पीडि़तो के साथ मनाऊंगी।

आगे इसी क्रम में बात करते हुए उन्होंने अपने फिल्मी करियर के बारे में बताया। निकिता ने कहा कि, मैंने कई बड़े स्टार्स और कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। और मेरा फिल्मी करियर लगभग ठीक ही रहा हैं। लेकिन बीच में ऐसा भी समय आया जहां पर मुझे बिना बताए कई बड़ी फिल्मों से निकाल दिया गया। मेरे कुछ डायरेक्टर्स ने दूसरों के कहने पर मुझे कई बड़ी फिल्मों से निकाला है।

इसी पर बातचीत करते हुए उन्होंने अंत में कहा कि, लेकिन अब मैं एक बहुत बड़े स्टार के साथ एक वेब सीरीज कर रहीं हूं, जिसमे मैं एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हूं। इस सीरीज की शूटिंग किए मुझे पांच दिन हो गए हैं और जल्द ही मेरे फैंस को इस सीरीज के बारे में सब कुछ पता चल जाएगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More