Home » वलुश्चा डी सूज़ा का सिंगल म्यूजिक वीडियो बॉलीवुड वाला डांस हुआ रिलीज

वलुश्चा डी सूज़ा का सिंगल म्यूजिक वीडियो बॉलीवुड वाला डांस हुआ रिलीज

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री एवं फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी मॉडल वलुश्चा डी सूज़ा का सिंगल म्यूजिक वीडियो बॉलीवुड वाला डांस रिलीज कर दिया गया है। इस सॉन्ग में वलुश्चा ने अपने डांस मूव्स चार चांद लगा दिए हैं। सॉन्ग दर्शकों को काफी पसंद आ रहा हैं। सॉन्ग के रिलीज होने की जानकारी स्वयं अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से सॉन्ग का वीडियो साझा करते हुए दी। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, और यह रहा सॉन्ग। इस पार्टी सीजन में मेरे साथ सॉन्ग बॉलीवुड वाला डांस पर नाचिए। सॉन्ग टिप्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है।

इस सॉन्ग को ममता शर्मा द्वारा गाया गया है। सॉन्ग को कंपोज विशाल मिश्रा ने किया है। सॉन्ग की लिरिक्स को दानिश इकबाल सबरी ने लिखा है। टिप्स ने सॉन्ग को प्रॉड्यूस किया है। वर्कफ्रंट की बात करे तो वलुश्चा आखिरी बार सूरज पांचोली के साथ फिल्म टाईम टू डांस में नजर आई थीं। वे सीरीज क्रैकडॉउन 2 में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। वलुश्चा इस सीरीज में गरिमा कालरा का किरदार निभा रही हैं जोकि एक आईएसआई एजेंट की पत्नी हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More