नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक मुख्यालय से 11 किमी दूर ग्राम पंचायत गुदाड़ी में सोमवार को नक्सलियों के द्वारा सड़क मरम्मत कार्य में लगी एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया गया है।
घटना के बाद नक्सलियों के द्वारा वाहन चालक और परिचालक के पांच मोबाइल भी लूट कर ले गए है। दोपहर दो बजे के करीब बड़ी संख्या में आए वर्दीधारी नक्सलियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। ओरछा थाना में आजगनी की रिपोर्ट लिखाई गई है। नक्सली घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत के द्वारा बारिश के बाद जर्जर सड़क की मरम्मत की जा रही थी जिस पर विराम लगाते नक्सलियों के द्वारा वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है।