नई दिल्ली । सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिला है। हालांकि यह गिरावट बहुत मामूली है। ताजा अपडेट के अनुसार 23 कैरट गोल्ड का रेट आज 48737 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं, चांदी की चमक 17 दिसंबर के मुकाबले घटी है। 20 दिसंबर को सोने और चांदी के भाव इस प्रकार हैं।
सोने में निवेश का क्या अभी सही समय है
केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अगले दो साल तक सोने में तेजी रहेगी, क्योंकि पिछले 20 साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सोने में जब तेजी आती है तो दो से 4 साल तक रहती है। चाहे वह साल 2000 से 2004 की तेजी हो या 2008 से 2011 की। इस बार गोल्ड में तेजी 2020 में आई और यह 2022-23 तक रह सकती है।