Home » मानवाधिकार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कुरूद में हुआ संपन्न… उत्कृष्ट रचनात्मक क्रियाकलापों के लिए वर्ष – 2021 का कर्मवीरता अवार्ड से अनिता रोही को किया गया सम्मानित…

मानवाधिकार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कुरूद में हुआ संपन्न… उत्कृष्ट रचनात्मक क्रियाकलापों के लिए वर्ष – 2021 का कर्मवीरता अवार्ड से अनिता रोही को किया गया सम्मानित…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। मानव अधिकार दिवस के परिप्रेक्ष्य में मानवाधिकार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन पंजीकृृत संस्था पंडित द्वारिका प्रसाद पाण्डेय स्मृृति सेवा समिति के बैनर तले कुरूद स्थित सतनाम भवन में विधिवत्् सम्पन्न हुआ। मंचस्थ अतिथियों के आत्मीय स्वागत्् पश्चात्् इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छतीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी मर्यादित के रायपुर विद्युत भवन की कार्यपालन अभियंता श्रीमती अनसुईया ठाकुर ने जनहितकारी उत्कृृष्ट रचनात्मक क्रियाकलापों के लिए वर्ष – 2021 का कर्मवीरता अवार्ड , शॉल एवं श्रीफल विद्युत मंडल के दुर्ग वृृत अधीक्षण अभियंता कार्यालय की सहायक अभियंता श्रीमती अनिता रोही को प्रदान कर सम्मानित किया ।

विद्युत मंडल के ही वैशालीनगर जोन सहायक अभियंता चिमन लाल साहू को उक्त संस्था अध्यक्ष डॉ. मंजू तिवारी ने अभिनंदन पत्र ,शॉल, श्रीफल भेंट कर गौरवान्वित किया । इसी जोन के वरिष्ठ कार्यालय सहायक पी.के. कामेश्वर राव एवं दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार ठाकुर को शॉल , श्रीफल द्वारा विशिष्ट अतिथि दैनिक श्रम बिन्दु प्रधान संपादक शिव श्रीवास्तव ने सम्मानित किया । अतिथि छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन हथखोज शाखा प्रबंधक राधेश्याम प्रजापति ने पर्यावरण संरक्षण प्रेरक बालूराम वर्मा को शॉल , श्रीफल देकर सम्मानित किया।

इसी तरह कोविड काल सहित जनस्वास्थ्य सेवाओं के लिए कुरूद स्थित शासकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्रीमती आशा रामटेके , शहरी स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती विनीता साहू एवं मितानिन प्रेरक श्रीमती पूनम वर्मा और स्थानीय सभी 11 मितानिनों को भी उनके अविस्मरणीय सेवाओं हेतु मंचस्थ अतिथियों ने प्रशंसा पत्र , श्रीफल देकर प्रोत्साहित किया । क्षेत्रीय जन कल्याणकारी सराहनीय कार्यो के लिए विद्युत मंडल कोहका की कनिष्ठ यंत्री सुश्री सोनम प्रजापति , बांसुरी वादन कलाकार टकेश्वर विश्वकर्मा, समाज सेवी अरूण कुमार देशलहरे और सुकदेव सुनहले को भी मंचस्थ अतिथियों ने श्रीफल से सम्मानित कर उनके विकासशील गतिविधियों पर खुशियां जाहिर किये।

इसी तारतम्य में संगोष्ठी के तहत उपरोक्त अतिथियों के साथ ही अतिथि वक्ता विद्युत मंडल पूर्व कार्यपालन अभियंता अवधराज सिंह, सहायक अभियंता द्वय चिमन लाल साहू , श्रीमती अनिता रोही , कुरूद सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विधालय व्यवस्थापक सतीश कुुुुुुमार गुप्ता , समाज सेवी बालूराम वर्मा एवं यू ट््यूब रिपोर्टर भास्कर राव डोरले ने विभिन्न सामयिक विषयों पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये , जिसकी श्रोताओं द्वारा तहेदिली सराहना की गई । समूचे कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन समाज सेवी एम.चन्द्रशेखर रेड््डी द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गौरव रेड््डी श्रीमती मंजू गजभिये , लालाराम साहू , पुनाराम साहू , ज्ञान प्रकाश सोनवानी , संतोष कुमार राजपूत , प्रेमसुख निषाद , सुरेन्द्र कुमार सुनहले , पुनाराम मनहर , कनिष्ठ यंत्री गिरवर सिंह साहू , उमाकंात ठाकुर , प्रीती घोड़के ,करण सिह गौतम , जगदेव निषाद ,संतोष कुमार साहू ,हीरा पारखी मनहर एवं सुश्री अनिता टंडन का विशेष योगदान रहा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More