Home » केन विलियमसन ने की टीम इंडिया की जमकर तारीफ

केन विलियमसन ने की टीम इंडिया की जमकर तारीफ

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारतीय टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड को मुंबई टेस्ट में 372 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और धमाकेदार जीत दर्ज की। रनों के लिहाज से यह टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। टीम इंडिया की इस खास जीत पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारत की जमकर तारीफ की है। पहली पारी में मात्र 62 रन बनाने वाली कीवी टीम दूसरी पारी में 167 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिसकी वजह से भारत ने यह मैच चौथे दिन ही अपने नाम कर लिया। विलियमसन ने इंस्टाग्राम पर अपनी टीम की एक फोटो शेयर की और इसके कैप्शन में भारत की तारीफ करते हुए लिखा, भारतीय टीम जैसी चलिटी टीम के खिलाफ खेलना हमेशा ही टफ होता है।

इस मैच में एजाज पटेल की ऐतिहासिक उपलब्धि का हिस्सा बनना शानदार रहा। बधाई एजाज। 10 में से 10। इस मैच में मुंबई में जन्मे एजाज ने पहली पारी में वह कमाल कर दिखाया, जो इससे पहले दुनिया के महज दो गेंदबाज ही कर सके हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ पहली पारी में सभी 10 विकेट चटकाए। एजाज पटेल से पहले जिम लेकर और अनिल कुंबले ही यह कारनामा कर सके हैं। उनके परफेक्ट 10 के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को पहली पारी में महज 325 रनों पर ही समेट दिया था। एजाज ने दूसरी पारी में चार विकेट लिए और इस तरह से उन्होंने पूरे मैच में 14 विकेट अपने नाम किए। कीवी कप्तान विलियमसन अगले करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। टीम के हेड कोच गैरी स्टीड ने इसकी जानकारी दी है। विलियमसन को बार-बार कोहनी के दर्द से जूझना पड़ रहा है। स्टीड ने कहा कि विलियमसन की कोहनी में चोट लगी है और इस वजह से वह कम से कम दो महीने के लिए खेल से दूर हो सकते हैं। मुंबई टेस्ट में विलियमसन चोट के कारण प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विलियमसन की जगह टॉम लाथम ने टीम की कप्तानी संभाली थी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More