Home » भिलाई निगम चुनावी मैदान में तय हुए प्रत्याशी… 119 ने लिया नाम वापस… 318 मैदान में

भिलाई निगम चुनावी मैदान में तय हुए प्रत्याशी… 119 ने लिया नाम वापस… 318 मैदान में

by Bhupendra Sahu

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। सोमवार को नामवापसी के दिन कुल 119 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। इनमें भाजपा कांग्रेस के बागी प्रत्याशियों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल रहे। नाम वापसी के बाद अब भिलाई निगम चुनावी मैदान में अब कुल 318 प्रत्याशी हैं।

बता दें सोमवार को भिलाई निगम सहित सभी निकायों की नामवापसी का दिन था। सोमवार को भिलाई निगम चुनावी मैदान से 119 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके साथ ही अब भिलाई के 70 वार्डों में 318 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इससे पहले कुल 437 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था।

वार्ड 19 के भाजपा प्रत्याशी ने दिया था बड़ा झटका

नामवापसी के दौरान जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा वो है वार्ड 19 राजीव नगर से भाजपा प्रत्याशी अजितेश सिंह के नाम वापसी का। अजितेश सिंह से आज निगम पहुंच कर भाजपा से बी फॉर्म मिलने के बाद अपना नाम वापस ले लिया। अजितेश ने अपना नाम केवल इसिलए वापस लिया क्योंकि भाजपा ने उनके राजनीतक गुरु रामानंद मौर्या को टिकट नहीं दिया।

चुनाव चिह्नों का हुआ आवंटन

नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद प्रत्याशियो को चुनाव चिह्न का भी आवंटन किया। निर्दलियों को क्रमवार उनके मांगे गए चुनाव चिह्नों में से उपलब्धता के आधार पर आवंटन किया गया। इस दौरान निगम मुख्यालय में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More