Home » दुर्ग के आकाश साहू के सनसनीखेज हत्याकांड का हुआ खुलासा… ट्रांसपोर्ट नगर दुर्ग में मिली थी लाश… 45 से अधिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल पुलिस पहुंची आरोपियों तक… सुजीत मौर्या सहित कुल पांच आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग के आकाश साहू के सनसनीखेज हत्याकांड का हुआ खुलासा… ट्रांसपोर्ट नगर दुर्ग में मिली थी लाश… 45 से अधिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल पुलिस पहुंची आरोपियों तक… सुजीत मौर्या सहित कुल पांच आरोपी गिरफ्तार

by Bhupendra Sahu

दुर्ग। 08 नवंबर को सूचनाकर्ता के आनंद पिता के अप्पा राव उम्र 27 वर्ष सा बाफना टोल प्लाजा दुर्ग थाना मोहन नगर को सूचना दिया कि देशी शराब भट्टी ट्रांसपोर्ट नगर दुर्ग के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है जिसे जानवर नोच रहे है बताये सूचना पर थाने से तत्काल टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया गया । मौके पर एफएसएल फोटोग्राफर डॉग स्कॉट की टीम बुलाई गई । मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही कर जिला अस्पताल दुर्ग से पीएम कराया गया मर्ग सदर कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया।

बद्रीनारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, संजय ध्रुव अति. पुलिस अधीक्षक शहर के मार्गदर्शन में सुक्ष्मता से जांच पर पीएम रिपोर्ट के आधार पर हत्या होने के प्रमाण पर मर्ग जांच पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 452/2021 धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । जितेन्द्र कुमार यादव नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, नसर सिद्दकी डीएसपी क्राईम, भूषण एक्का थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, जितेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी मोहन नगर गौरव तिवारी प्रभारी सायबर सेल जिला दुर्ग, के नेतृत्व में शुरुवाती दौर पर घटना सुनसान स्थल में होने से तथा आस पास सीसीटीवी न होने से कोई चश्मदीद गवाह न होने एवं शव पूरी तरह से छत विछत हो जाने से पुलिस जांच में दिक्कतों का सामना करना पड़ा ।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अलग-अलग 06 टीमें गठित कर टीम द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी संकलन कर घटना स्थल के आस पास आवागमन के संभावित सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी को चिन्हित कर फुटेज खंगाला गया सायबर एनालिसिस किया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात मृतक के शरीर में बने टैटू एवं शरीर में पहने हुये कपड़ो से अज्ञात मृतक की पहचान आकाश साहू के रूप में हुई मृतक के परिजनों एवं संबंधितों, मृतक के दोस्तो एवं लडाई झगड़ा करने वालों के बारे में सभी पहलूओं की बारिकी से जांच कर पूछताछ किया गया ।
सीन रिक्रियेट कर पूछताछ पर मिले संदेही 1. सुजित मौर्या पिता रामजितन मौर्या उम्र 23 वर्ष आवास उरला 2. सुधीर मौर्या पिता रामजतिन मौर्या उम्र 29 साल साकिन बाम्बे आवास उरला दुर्ग 3. दीपक विश्वकर्मा पिता संतराम विश्वकर्मा उम्र 23 साल साकिन वाम्बे आवास उरला दुर्ग 4. शुभम उर्फ मोनू शाह पिता सुधीर शाह उम्र 21 साल साकिन रेल्वे कालोनी दुर्ग 5. राजकुमार शाह पिता सुचीर शाह उम्र 30 साल साकिन रेल्वे कालोनी दुर्ग को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ पर आरोपीगण द्वारा 05 नवंबर को मृतक आकाश साहू के द्वारा पेट्रोल छिड़क कर आग लगा देने की धमकी देने की बात को लेकर आरोपीगणों का विवाद हुआ इसी वाद विवाद को लेकर आरोपीगण द्वारा आकाश साहू को मोटर सायकल में बिठाकर शराब पिलाने के बहाने ट्रांसपोर्ट नगर दुर्ग ले जाकर आकाश साहू के गले में चाकू से वार कर हांच मुक्का से मारपीट कर तथा पैर से मार – मार कर हत्या कर घटना कारित करना स्वीकार किये। आरोपियों के द्वारा घटना में इस्तेमाल किये गए एक लोहे की वारदार चाकू , 02 नग मोटर सायकल जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।

अपराध क्रमांक / धारा उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर के सहायक उप निरीक्षक किरेन्द्र सिंह , आरक्षक मनीष अग्निहोत्री क्रांति शर्मा , सनत भारती , अमर सिंह , सिविल टीम के प्रआर. राजेन्द्र वानखेडे, आरक्षक जावेद खान , प्रदीप ठाकुर , तिलेश्वर राठौर , मो . फारूख चित्रसेन, धीरेन्द्र यादव, केशव साहू जगजीत सिंह जग्गा विक्रांत यदु (सायबर सेल) की विशेष भूमिका रही।
नाम मृतक- आकाश साहू पिता दुर्गा साहू उम्र 22 वर्ष पता ब्लाक नंबर 83 बाम्बे आवास उरला थाना मोहन नगर जिला दुर्ग, जप्त सामाग्री- एक धारदार लोहे का चाकू 02 नग मोटर सायकल।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More