रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सूर्यवंशी रिलीज हो गई है. फिल्म को काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हाल ही में अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी और कैटरीना कैफ, कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे. इस दौरान सभी ने काफी मस्ती की. इस दौरान कैटरीना ने रोहित से ये तक कह दिया कि उन्हें एक फीमेल लीड कॉप फिल्म बनानी चाहिए. इतना ही नहीं कैटरीना ने ये भी कहा कि रोहित को उन्हें ही ऐसी फिल्म में बतौर लीड रोल काम करना है.
दरअसल, कैटरीना कहती हैं कि रोहित की कॉप सीरीज में अब एक स्ट्रॉन्ग फीमस एक्ट्रेस की जरूरत है और वह उस रोल को करना चाहेंगी. कैटरीना फिर कहती हैं कि रोहित ने हालांकि उनके ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है क्योंकि मैं पहले ही सूर्यवंशी में काम कर रही हूं तो मैं फीमेल कॉप ड्रामा में बतौर लीड काम नहीं कर सकती.
फिल्म में कैटरीना के काम की काफी तारीफ हो रही है. ना सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि टिप टिप बरसा गाने के नए वर्जन में भी कैटरीना काफी हॉट लग रही हैं. भले ही ये गाना रवीना टंडन और अक्षय कुमार का हिट सॉन्ग में से एक था, लेकिन इस नए वर्जन को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
कैटरीना की अपकमिंग फिल्में
इस फिल्म के बाद भी कैटरीना की 2 फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं. वह फोन भूत और टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं. फोन भूत में कैटरीना के साथ सिद्धांथ चतुर्वेदी और ईशान खट्टर लीड रोल में हैं. वहीं टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं. दोनों कुछ दिनों पहले तुर्की से शूट करके वापस लौटे हैं. फैंस कैटरीना और सलमान को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं.