Home » सितंबर में औद्योगिक उत्पादन 3.1 प्रतिशत बढ़ा

सितंबर में औद्योगिक उत्पादन 3.1 प्रतिशत बढ़ा

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। देश का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) सितंबर में पिछले साल के समान महीने की तुलना में 3.1 प्रतिशत बढ़ा है। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर, 2021 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 2.7 प्रतिशत बढ़ा।

सितंबर में खनन क्षेत्र के उत्पादन में 8.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि बिजली क्षेत्र का उत्पादन 0.9 प्रतिशत बढ़ा।
सितंबर, 2020 में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर एक प्रतिशत रही थी। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर में आईआईपी में 23.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में औद्योगिक उत्पादन 20.8 प्रतिशत बढ़ा था।

पिछले साल मार्च में कोरोना वायरस महामारी की वजह से औद्योगिक उत्पादन में 18.7 प्रतिशत की गिरावट आई थी। महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के चलते अप्रैल, 2020 में औद्योगिक उत्पादन 57.3 प्रतिशत घटा था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More