Home » आठवें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर

आठवें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में नरमी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार आठवें दिन भी टिकाव रहा।
केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की है। इससे संबंधित राज्यों में इन दोनों पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में और कमी आयी है। इसका असर आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बरकरार है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल पर पर पहुंच गयी थी लेकिन बुधवार को इसके दाम में भारी गिरावट देखने को मिली। अभी भी कच्चे तेल की कीमत में नरमी बरकरार है। घरेलू बाजार में शुक्रवार को आठवें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 103.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More