Home » ओमान पर शानदार जीत से बंगलादेश की उम्मीदें कायम

ओमान पर शानदार जीत से बंगलादेश की उम्मीदें कायम

by Bhupendra Sahu

अल अमेरात । सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम (64) के अर्धशतक और आलराउंडर शाकिब अल हसन की 42 रन की उपयोगी पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बंगलादेश ने ओमान को आईसीसी टी 20 विश्व कप के क्वालीफाइंग ग्रुप बी मैच में 26 रन से हराकर अपनी उम्मीदों को कायम रखा।

बंगलादेश ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 153 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर ओमान को रन पर रोक दिया। बंगलादेश की दो मैचों में यह पहली जीत है जबकि ओमान की दो मैचों में यह पहली हार है। बंगलादेश को अपना आखिरी मैच पापुआ न्यू गिनी से गुरूवार को खेलना है और मुख्य टूर्नामेंट में जाने के लिए उसे यह मैच जीतना होगा। ओमान का उसी दिन स्कॉटलैंड से मुकाबला होगा। ओमान को भी अपनी उम्मीदों के लिए स्कॉटलैंड को हराना होगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More