Home » सुधा सिंह आरेडिका में ओएसडी (स्पोर्टस) बनी

सुधा सिंह आरेडिका में ओएसडी (स्पोर्टस) बनी

by Bhupendra Sahu

रायबरेली। रायबरेली एक्सप्रेस के नाम से मशहूर जानी मानी एथलीट सुधा सिंह के लालगंज स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने (आरेडिका) में पद ग्रहण करने पर भव्य स्वागत किया गया। आरेडिका में पद्मश्री सुधा सिंह का पदभार ग्रहण पर स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सुधा सिंह ने आठ अक्टूबर को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में ओएसडी (स्पोर्टस) के पद पर कार्य भार ग्रहण किया है । इस उपलक्ष्य में आज मंगलवार को सरस्वती प्रेक्षागृह में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया ।

स्वागत समारोह में आरेडिका महाप्रबंधक विनय मोहन श्रीवास्तव एवं आरेडिका खेल-कूद संघ के अध्यक्ष संजय कुमार कटियार व महासचिव एस. एस. कैरो सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। पद्मश्री सुधा सिंह के नाम कई उपलब्धियां दर्ज है। एथलेटिक्स (स्टीपलचेज) में अपना परचम फहराने वाली उत्तर प्रदेश की एथलीट सुधा सिंह राज्य की ऐसी खिलाड़ी है, जिन्हें अर्जुन पुरस्कार के साथ पद्मश्री पुरस्कार भी मिला है। एथलेटिक्स क्ष़ेत्र में सुधा सिंह रायबरेली एक्सप्रेस के नाम से विख्यात हैं। सुधा सिंह को 2012 में अर्जुन पुरस्कार, 2013 में रानी लक्ष्मीबाई, 2016 में यस भारती एवं 2021 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

सुधा सिंह भोपाल और कोच्चि में वर्ष 2008 में सीनियर फेडरेशन कप, ओपेन नेशनल में स्वर्ण पदक, चीन 2009 एशियन ट्रैक एंड फील्ड में रजत पदक, ग्वांनझु 2010 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक, जापान 2011 एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक, पुणें 2013 एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक, भुवनेश्वर 2017 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, जकार्ता 2018 एशियन गेम्स में रजत पदक हासिल कर चुकी हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More