Home » बालिका वधू फेम अविका गौर कम उम्र में बनीं निर्माता

बालिका वधू फेम अविका गौर कम उम्र में बनीं निर्माता

by Bhupendra Sahu

‘बालिका वधूÓ फेम अभिनेत्री अविका गौर ने अपने पहले और अभी तक बिना शीर्षक वाले प्रोडक्शन वेंचर की शूटिंग पूरी कर ली है. वह कहती हैं कि एक निर्माता होने के कारण वह और अधिक विनम्र कलाकार बन गई हैं. अविका गोवा में अपने पहले प्रोडक्शन वेंचर की शूटिंग कर रही थीं और उन्होंने इसे अद्भुत अनुभव बताया. टेलीविजन शो ‘बालिका वधूÓ से आनंदी के रूप में अपनी भूमिका से लोकप्रियता पाने वाली अभिनेत्री ने कहा कि यह एक अद्भुत अनुभव रहा है, क्योंकि यह मेरा पहला प्रोडक्शन है. हमने 10 दिनों से अधिक समय तक गोवा में शूटिंग की. पूरा माहौल बहुत अलग था.
24 वर्षीय अभिनेत्री अविका ने फिल्म या कलाकारों के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं बताया, लेकिन अविका ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि एक निर्माता होने के नाते मैं और अधिक विनम्र एक्टर बन गई हूं, और इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में विकसित होने में भी मदद की है. मुझे खुद पर बहुत गर्व महसूस होता है. मैं इस फिल्म के जल्द ही पूरा होने और रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.

वर्कफ्रंट का बात करें तो अविका को तेलुगु भाषा की थ्रिलर ड्रामा ‘नेटÓ में देखा गया था. वहीं वह आने वाले दिनों में तेलुगु फिल्म ‘थैंक यूÓ में नजर आने वाली हैं. अविका गौर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं. गोवा में अपनी फिल्म की शूटिंग से पहले अविका गौर अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ मालदीव्स में छुट्टियां बिताते नजर आई थीं. इस ट्रिप के दौरान अविका गौर ने अपनी एक से एक बोल्ड फोटोज और वीडियोज को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था. जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया था. अविका गौर और मिलिंद चंदवानी इस वक्त ओपन रिलेशनशिप में हैं.

अविका गौर ने बीते दिनों कहा था कि एक बार 2010 में वह जब दिल्ली में थीं, तो करीब 60 वर्ष की उम्र का एक व्यक्ति उनके पास आया और कहा कि बच्चा हमें माफ करना हम आपका शो अपने परिवार के साथ नहीं देख सकते. हमे शर्म आती है. जब अविका ने उनसे इसकी वजह पूछी तो उन बुजुर्ग ने बताया कि उनके परिवार में भी बाल विवाह की प्रथा है. हालांकि उन्होंने अविका से वादा किया कि वह अब इस प्रथा को अपने परिवार में आगे नहीं होने देंगे. इससे साफ जाहिर होता है कि बालिका वधु शो जिस मक्सद से बना था कहीं ना कहीं वह उसे पूरा करने में कामयाब रहा था.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More