Home » भारतीय गेंदबाजों का रहा आईपीएल 2021 में बोलबाला, हर्षल पटेल ने अपने नाम की पर्पल कैप

भारतीय गेंदबाजों का रहा आईपीएल 2021 में बोलबाला, हर्षल पटेल ने अपने नाम की पर्पल कैप

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। सीएसके ने चौथी बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया। दो लेग में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला रहा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलने वाले हर्षल पटेल ने इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट चटकाते हुए पर्पल कैप को अपने नाम किया। वहीं, इस लिस्ट में मौजूद बाकी चार बॉलर्स भी भारतीय ही रहे।

आवेश खान इस लिस्ट में दूसरी पोजीशन पर मौजूद रहे। हर्षल ने 15 मैचों में 32 विकेट अपने नाम किए और उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। हर्षल ने 8.14 की इकॉनमी से रन दिए और बैंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम किरदार निभाया। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के फास्ट बॉलर आवेश खान का नाम रहा। उन्होंने अपने 16 मैचों में कुल 24 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह 14 मुकाबलों में 21 विकेट हासिल करने के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज रहे। चौथे नंबर पर फाइनल मुकाबले में तीन विकेट झटकने वाले शार्दुल ठाकुर का नाम रहा। शार्दुल ने आईपीएल 2021 में कुल 21 विकेट चटकाए।

पंजाब किंग्स की तरफ से खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 14 मैचों में 19 विकेट अपने नाम किए। वहीं, छठे नंबर पर केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का नाम रहा। जिन्होंने 17 मुकाबलों में 18 विकेट झटके। वरुण हालांकि काफी किफायती रहे और उन्होंने सिर्फ 6.58 की इकॉनमी से रन दिए। टॉप टेन में राशिद खान इकलौते विदेशी बॉलर रहे, जिन्होंने 14 मैचों में 18 विकेट झटके।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More