Home » ‘बिग बॉस 15: शो पर नजऱ आएंगी सिंगर अकासा सिंह

‘बिग बॉस 15: शो पर नजऱ आएंगी सिंगर अकासा सिंह

by Bhupendra Sahu

‘नागिन और ‘खीच मेरी फोटो जैसे गानों के लिए मशहूर सिंगर अकासा सिंह बतौर कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस 15Ó में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अकासा की टीम के खबर के मुताबिक उनका शो में कंटेस्टेंट के तौर पर दिखना कन्फर्म हो चुका है। बीबी 15 के लिए अब तक कई सेलिब्रिटी के नाम सामने आ चुके हैं। जबकि बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट की लिस्ट अबतक पूरी तरह से सामने नहीं आई है। प्रतीक सहेजपाल शो के कन्फर्म सदस्य हैं।

इसके अलावा यह अनुमान लगाया गया है कि शमिता शेट्टी, निशांत भट, डोनल बिष्ट, उमर रियाज, करण कुंद्रा जैसी टीवी और फिल्मी हस्तियां टीना दत्ता, सिम्बा नागपाल, रीम शेख, निधि भानुशाली, अफसाना खान, तेजस्विनी प्रकाश और अन्य शो का हिस्सा होंगे।

कोंट्रोवर्सियल रियलिटी शो के 15वें सीजन को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। ‘बिग बॉस के नए सीजन में प्रतियोगियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि प्रतियोगियों को जंगल में अपने अस्तित्व के लिए लडऩा होगा। इस साल देखना होगा कि कंटेस्टेंट कैसी कैसी मुश्किलों का सामना कर आगे बढ़ते हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More