Home » पिछले दो दिन से फिर डराने लगा कोरोना… पिछले 24 घंटे में 26,727 नए मामले, 179 की मौत

पिछले दो दिन से फिर डराने लगा कोरोना… पिछले 24 घंटे में 26,727 नए मामले, 179 की मौत

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । जैसे जैसे त्यौहार नजदीक आ रहे हैं उसी तेजी से पिछले दो दिन से कोरोना के नए मामलों की बढ़ोतरी ने चिंताए बढ़ाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में 26,727 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 277 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई। वहीं 28, 246 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ो के अनुसार पिछले दो दिन से फिर बढ़ते दैनिक मामले आने वाले त्यौहारों के लिए चिंता बढ़ा रहे हैं। गुरुवार को कोरोना के 23 हजार मामले सामने आए थे। जबकि शुक्रवार को इससे भी ज्यादा नए मामले सामने आना भय पैदा कर रहा है। कोरोना वायरस के उतार चढ़ाव के बीच मंगलवार और बुधवार को दैनिक मामले बीस हजार से नीचे दर्ज किये गये थे, लेकिन उसके बाद फिर बढ़ोतरी सामने आ रही है।

अब तक देश में 3.37 करोड़ से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 4,48,339 लोगों की इस खतरनाक वायरस के कारण मौत हो चुकी है। राहत की बात ये हैं कि इन मामलों में से अब तक 3,30,43,144 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं और रिकवरी दर बढ़कर 97.86 प्रतिशत हा गई है। फिलहाल देश में उपचाराधीन सक्रीय मरीजों की संख्या घटकर 2,75,224 रह गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पर गौर की जाए तो यह भी अभी तीन प्रतिशत से कम है। सकारात्मकता दर 98 दिनों में सबसे कम 1.70 प्रतिशत है। वहीं दैनिक सकारात्मकता दर भी 1.76 प्रतिशत बना हुआ है, जो 32 दिनों में सबसे कम है। इसके अलावा पूरे देश में कोरोना से सुरक्षा देने के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है जिसके तहत अब तक 89.02 करोड़ करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

केरल में में भयावह हालात
केरल में 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। 122 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को बताया कि पिछले पिछले सप्ताह दर्ज किए गए कुल मामलों में से 55 से 60 फीसदी से ज्यादा मरीज अकेले केरल में दर्ज किए गए हैं। वहीं, 40 प्रतिशत कोरोना मामले महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से सामने आए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More