Home » पूर्व गृहमंत्री पैकरा को दया ने दिया नवरात्रि का न्यौता: माता की चौकी में शामिल होंने आएंगे खुर्सीपार… गृहमंत्री रहते हुए भोले बाबा की बारात में हुए थे शामिल

पूर्व गृहमंत्री पैकरा को दया ने दिया नवरात्रि का न्यौता: माता की चौकी में शामिल होंने आएंगे खुर्सीपार… गृहमंत्री रहते हुए भोले बाबा की बारात में हुए थे शामिल

by Bhupendra Sahu
  •  खुर्सीपार जोन-2 दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने पूर्व गृहमंत्री के निवास जाकर मुलाकात की
  • नवरात्रि में मां दुर्गा का दिया आमंत्रण कार्ड, पूर्व मंत्री ने आमंत्रण स्वीकार कर माता का आशीर्वाद लेने आने का किया वादा

भिलाई। पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा का भिलाई से गहरा लगाव रहा है। वे भोलेबाबा की बारात से लेकर कई धार्मिक आयोजन और अनुष्ठान में शामिल होने आते रहे हैं। इस साल भी नवरात्रि में माता का आशीर्वाद लेने के लिए खुर्सीपार जोन-2 दुर्गोत्सव समिति के पंडाल में आएंगे। उन्होंने समिति के अध्यक्ष दया सिंह का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। दया सिंह से ने पूर्व गृहमंत्री पैकरा से मुलाकात कर आयोजन को लेकर लंबी चर्चा की। दया ने बताया कि माता की चौकी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा गया है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है और हर गेट पर सैनिटाइजेशन की विशेष व्यवस्था होगी। दया सिंह के आयोजन की पूरी रूपरेखा लेने के बाद पूर्व मंत्री पैकरा ने नवरात्रि में आने के लिए हामी भर दी। उन्होंने कहा है कि, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए माता का आशीर्वाद लेने के लिए जरूर आएंगे। देश और छत्तीसगढ़ पर माता की कृपा हमेशा बनी रहेगी। इसके लिए हम सब मिलकर पूजा-अर्चना व अभिषेक करेंगे।

पहले भी आ चुके है माता के दरबार
दया सिंह से पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा का विशेष लगाव रहा है। दया के हर कार्यक्रम के लिए पूर्व मंत्री पैकरा भिलाई आते हैं। दया के आध्यात्मिक कार्यों से सदैव प्रसन्न रहे हैं। वहीं भाजपा संगठन में दया द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी पूर्व गृहमंत्री पैकरा सदैव मार्गदर्शन देते रहे हैं। इससे पहले पैकरा गृहमंत्री रहते हुए भोले बाबा की बारात में शामिल हुए थे। तब आयोजन को लेकर दया की पीठ थपथपाई थी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More