Home » हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही हैं भारतीय महिलाएं : जेपी नड्डा

हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही हैं भारतीय महिलाएं : जेपी नड्डा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उद्योग, खेल, चिकित्सा, विज्ञान से लेकर अंतरिक्ष तक भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए, नड्डा ने कहा, रानी लक्ष्मीबाई और कई अन्य महिला स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और उनके योगदान को कोई नहीं भूल सकता। स्वतंत्रता के बाद के युग में भी, भारतीय समाज में महिलाओं का योगदान अद्वितीय है। उन्होंने कहा, उद्योग, खेल, चिकित्सा, विज्ञान से लेकर अंतरिक्ष तक, भारतीय महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रही हैं। उन्होंने हाल ही में संपन्न टोक्यो ओलंपिक में भी अपनी योग्यता साबित की।

नड्डा ने कहा, हमारा मानना है कि किसी भी देश के विकास के लिए महिलाओं को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। हम भारतीय महिलाओं को सशक्त और स्वतंत्र बनाना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी कैबिनेट में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के बारे में बात करते हुए नड्डा ने कहा, मोदी सरकार में महिलाओं की भूमिका और संख्या हाल के दिनों में बढ़ी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में 12 महिला मंत्री हैं, जो कुल का 14 प्रतिशत है। यह भारत के इतिहास में एक रिकॉर्ड है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में रक्षा, विदेश, वित्त और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय महिला मंत्रियों को दिए गए। उन्होंने कहा, भारतीय वायुसेना ने लड़ाकू भूमिकाओं में महिलाओं के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। सरकार ने कांस्टेबल के पद के लिए सीआरपीएफ और सीआईएसएफ में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है।

महिला सुरक्षा के बारे में नड्डा ने कहा, हमारी सरकार ने पूरे भारत के आठ शहरों में सेफ सिटी प्रोजेक्ट भी शुरू किया है। मोदी सरकार ने 2015 में एक महिला हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया था। महिलाएं अब सहायता के लिए 181 का उपयोग कर सकती हैं। पहली बार, महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय में एक नया डिवीजन बनाया गया है। देश के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
नड्डा ने महिला कल्याण के लिए मोदी सरकार की कई योजनाओं जैसे मातृ वंदना योजना, परिवार विकास मिशन, छह महीने का मातृत्व अवकाश और मुफ्त एम्बुलेंस और मुफ्त डिलीवरी की सुविधा के साथ-साथ 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता के बारे में बात की।
उन्होंने दावा किया कि इन योजनाओं के स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छे परिणाम आए हैं। पार्टी की महिला विंग के कार्यो की प्रशंसा करते हुए नड्डा ने कहा, जब  देश कोविड महामारी से जूझ रहा था, हमारे महिला मोर्चा ने देश के लोगों की सहायता करने में महतवपूर्ण योगदान दिया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More