Home » स्वस्थ और खूबसूरत त्वचा पाना चाहते हैं तो घर पर बनाएं चकोतरा के ये फेस मास्क

स्वस्थ और खूबसूरत त्वचा पाना चाहते हैं तो घर पर बनाएं चकोतरा के ये फेस मास्क

by Bhupendra Sahu

खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर चकोतरा कई पोषक तत्वों का खजाना है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से त्वचा को अनेकों लाभ मिल सकते हैं। चकोतरा विटामिन-सी और कई ऐसे गुणों से समृद्ध होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट और स्वस्थ रखने के साथ-साथ निखारने में मदद कर सकते हैं। चलिए फिर आपको चकोतरा के कुछ ऐसे फेस मास्क की रेसिपी बताते हैं, जिनका इस्तेमाल त्वचा के लिए लाभदायक है।

चेहरे से दाग-धब्बे दूर करने में मदद करता है यह फेस मास्क
सामग्री: एक पका चकोतरा। फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले मिक्सी में चकोतरा को अच्छे से पीसकर एक कटोरी में निकाल लें, फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरे और गर्दन को धो लें। फायदा: यह फेस मास्क चेहरे और गर्दन की गहराई से सफाई करने के साथ-साथ दाग-धब्बों और झाइयों से छुटकारा दिला सकता है।
बढ़ती उम्र के प्रभावों से राहत पाने के लिए ऐसे बनाएं फेस मास्क
सामग्री: एक बड़ी चम्मच चकोतरा का पाउडर, एक चम्मच शहद, दालचीनी का आधी बड़ी चम्मच पाउडर और एक बड़ी चम्मच दूध। फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका: एक कटोरी में इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें, फिर इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। फायदा: यह बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम कर सकता है।
मुंहासों से राहत दिला सकता है यह फेस मास्क
सामग्री: एक चकोतरा, एक छोटी चम्मच शहद और एक बड़ी चम्मच गुलाब जल। फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरी में इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए ऐेसे ही छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें। फायदा: मुंहासे रहित त्वचा पाने के लिए इस फेस मास्क का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद हो सकता है।
चेहरे को चमकदार बनाने में सहायक है यह फेस मास्क
सामग्री: एक चकोतरा, एक चम्मच ओट्स का पाउडर, एक चम्मच शहद और एक चम्मच अंडे का पीला हिस्सा। फेस मास्क बनाने और लगाने का तरीका: एक कटोरी में सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें, फिर इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर इसे 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। फायदा: इससे न केवल त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलेगी बल्कि चेहरे पर चमक भी आएगी।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More