नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार  और आय का जरिया उपलब्ध हो रहा है। डेनेक्स ब्रांड के गारमेंट ने देश के मार्केट में अपनी अच्छी-खासी जगह बना ली है। दंतेवाड़ा में तैयार गारमेंट्स की पूरे देश में डिमांड है। गारमेंट फैक्ट्री में कार्यरत महिलाएं पूरे मनोयोग से अपने कामों में जुटी है और मार्केट की डिमांड के अनरूप गारमेंट तैयार कर रही है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने आज फैक्ट्री पहुंचकर महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों का प्रशंसा की। डेनेक्स में कार्यरत 4 दीदियों को सुश्री कुसुम नाग, सुश्री नीतू नेताम, सुश्री सतबती नाग, सुश्री संजना यादव को बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द मंथ का खिताब और उनको कंपनी के तरफ से एक हजार रुपये का गिफ्ट वाउचर प्रदान किया गया। सुश्री कांति कुस्वाम की लगन और मेहनत को देखते हुए उन्हें प्रोमोशन देने के साथ ही हजार रुपये वेतन 7 हजार रूपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है।