मुंबई । मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है. कारोबार के दौरान निफ्टी 17400 के पार चला गया. वहीं सेंसेक्स ने भी 54483 का स्तर टच किया. हालांकि बाद में हाई लेवल से बाजार कुछ गिरावट आई.
लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत होकर बंद हुए. आज बैंक शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है. खासतौर से निजी बैंक शेयरों में जमकर एक्शन रहा. आटो, आईटी और रियल्टी शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 69 अंकों की तेजी रही और यह 58247 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 25 अंकों की तेजी रही और यह 17380 के स्तर पर बंद हुआ