दुर्ग / दुर्ग जिले समेत अन्य जिलों में पिछले एक- दो दिनों से हो रही बारिश से शिवनाथ नदी अपने पूरे उफान पर आ गया है। जिससे शिवनाथ नदी के पानी ने महमरा एनीकेट को अपने आगोश में ले लिया है।
महमरा एनीकेट से करीब 1 से 2 फीट ऊपर पानी चल रहा है। शिवनाथ नदी का यह उफान मारता पानी कई लोगों के लिए दर्शनीय बना हुआ है, जबकि यही पानी शिवनाथ के तटीय इलाके के लोगंो के लिए मुसीबत का सबब भी बन सकता है। लिहाजा जिला प्रशासन द्वारा तटीय इलाके के लोगों को सर्तक रहने की हिदायत दी गई है।
बारिश से तांदुला जलाशय, खरखरा जलाशय, खपरी जलाशय और मरोदा जलाशय के जलभराव में सुधार आया है। मौसम विभाग ने आगे भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई है। जिससे जलाशयों में जलभराव की स्थिति बेहत्तर होने की संभवानाएं जताई जा रही है। यह स्थिति प्रशासन को राहत देने वाली है।