Home » संत शिरोमणी श्री गजानन महाराज का प्रात: कलश स्थापना के पश्चात हुआ अभिषेक… हुआ विभिन्न आयोजन

संत शिरोमणी श्री गजानन महाराज का प्रात: कलश स्थापना के पश्चात हुआ अभिषेक… हुआ विभिन्न आयोजन

by Bhupendra Sahu

भिलाई। आज दिनांक 12/09/2021 को भिलाई सेक्टर 2 निवासी प्रशांत क्षीरसागर के निवास स्थल पर श्री संत शिरोमणी गजानन महाराज शेगांव निवासी की पुण्य तिथि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालु भक्तगण श्री गजानन महाराज का प्रात: कलश स्थापना के पश्चात अभिषेक किया गया तथा श्री गजानन महाराज की पूजन विधि माला अर्पण कर पुष्प को उनके श्री चरणों में अर्पित किया गया। श्री संत सेवा समिति भिलाई सेक्टर 2 हरिपाठ मंडल के द्वारा श्री गजानन महाराज के भजन कीर्तन अभंग सुना कर स्मरण कर उनके भक्ति मार्गों पर चलने का संदेश दिया।
हारमोनियम वादक राम भाऊ पांडे , तबला वादक श्रीयस कठाले,एमके पाटिल, कैलाश धाडसे,लीलाबाई वानखेड़े , कुसुमताई जांगड़े, सुमन कोल्हे, राजेश मौहरकर द्वारा सुंदर भजन कीर्तन किया गया।

नन्हे बालक कुंज क्षीरसागर द्वारा कन्हैया बन मटकी फोड़ी गई दोपहर 12:00 के पश्चात आरती कर कौशल्या, किरण, रेखा बाई के द्वारा विशेष प्रसाद जवारी की भाकर, बेसन, आंबड़ी की भाजी बनाई गई तथा गोपाल काला का विशेष प्रसाद पोहा लाई,अनार ,सेब ,अनानास, अनारदाना,दही , अचार का मिश्रण कर प्रशांत एवं उषा क्षीरसागर जी द्वारा उसका वितरण किया गया जिसमे समाज के सभी प्रमुख उपस्थित रहे जिसमे मुख्य तौर पर श्री चंद्रकांत क्षीरसागर, प्रशांत क्षीरसागर, उषा क्षीरसागर, राजेश क्षीरसागर, प्रांजलि क्षीरसागर, राज क्षीरसागर, कुंदा क्षीरसागर, प्रहलाद क्षीरसागर (अधिवक्ता), नेहा क्षीरसागर, राकेश , ओम, पियूष, सिद्धांत, आराध्या, संजय उरकुड़े, ईश्वर फूसे, अनिल उरकुडे, गज्जू उरकुडे उपस्थित रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More