Home » फलों का सेवन करते समय कभी ना करें ऐसी गलती…. नहीं तो पहुँचा सकते है नुकसान

फलों का सेवन करते समय कभी ना करें ऐसी गलती…. नहीं तो पहुँचा सकते है नुकसान

by Bhupendra Sahu

व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन के लिए पोषण युक्त आहार की बहुत जरूरत पड़ती हैं। इसके लिए सभी के द्वारा सलाह दी जाती है फलों के सेवन की। क्योंकि फलों में सभी प्रकार के पोषण तत्व मौजूद होते हैं। इस प्रकार से देखा जाए तो सेहतमंद रहने के लिए हमें फलों का सेवन करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर फलों का सेवन सही तरीके से ना किया जाए तो यह फायदा करने की जगह नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन से फल को खाने का क्या तरीका है।

सेब
सेब एक अच्छा फल माना जाता है। इसमें आपको प्रचुर मात्रा में प्रोटीन तथा मिनरल्स मिलते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता। आपको यदि सेब का पूरा फायदा लेना है तो आप इसको बिना छीले ही खाना चाहिए।
संतरा
यह विटामिन ए, सी, मिनरल्स, सोडियम, फॉस्फोरस तथा कैल्शियम का बड़ा स्त्रोत्र माना जाता है। यह आपके बालों तथा स्किन के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसका सेवन करने के लिए आप इसको हमेशा दिन में ही खाएं। इसको आप कभी सुबह के समय या रात में न खाएं।
आम
आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी-6, विटामिन ए, फाइबर, विटामिन सी जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। यदि आप आम का सेवन करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें की इसकी तासीर गर्म होती है अत: दूध के साथ इसका सेवन कभी न करें।
नारियल
इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, फाइबर, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसमें कोलेस्ट्रॉल तथा वसा नहीं होती हैं। अत: यह आपको मोटापे से बचाता है। सुबह के समय इसका सेवन अधिक अच्छा माना जाता है लेकिन ध्यान रखें कि आप खाली पेट इसका सेवन न करें।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More