Home » विशेष खबर… 178 दिनों से बंद मैत्रीबाग… फिर से होगा गुलजार… खुलेगा 7 सितंबर से… तैयारी लगभग पूरी… पढ़े पूरी खबर

विशेष खबर… 178 दिनों से बंद मैत्रीबाग… फिर से होगा गुलजार… खुलेगा 7 सितंबर से… तैयारी लगभग पूरी… पढ़े पूरी खबर

by Bhupendra Sahu

भिलाई। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से 178 दिनों तक बंद रहने के बाद फिर एक बार मैत्रीबाग गुलजार होने जा रहा है। मंगलवार से मैत्रीबाग को शुरू करने की तैयारी है। जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। पर्यटकों ने मास्क पहना है या नहीं यह मैत्रीबाग के मुख्य गेट पर ही चेक कर लिया जाएगा। बिना मास्क वाले को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रबंधन सीसीटीवी कैमरे से मैत्रीबाग आने वाले हर पर्यटक पर नजर रखने की कोशिश करेगा।

वन्य प्राणियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान
मैत्रीबाग के मुख्य मार्ग से प्रवेश करने वालों के लिए गेट पर वाश बेसिन लगाया जा रहा है। जिससे वन्य प्राणियों तक पहुंचने से पहले ही लोग अपने हाथ साफ कर लें। इससे वन्य प्राणी, कर्मियों और पर्यटकों सभी सुरक्षित रहेंगे। मैत्रीबाग में हर माह करीब एक लाख पर्यटक आते हैं। इस तरह से हर दिन कम से कम 3 हजार पर्यटक मैत्रीबाग में पहुंचते हैं। इनके लिए प्रबंधन को विशेष व्यवस्था करनी होगी। जिससे यहां आने वाले किसी व्यक्ति के साथ कोरोना वायरस वन्य प्राणियों तक न पहुंच जाए।

Maitri Bagh | District DURG, Government of Chhattisgarh | India

जिले में कोरोना का प्रकोप घटा
जिला में कोरोना वायरस का प्रभाव कम हो चुका है। इस वजह से तमाम तरह के शॉप को खोलने की इजाजत दे दी गई है। तमाम सरकारी दफ्तरों में कामकाज शुरू हो चुका है। मार्केट पहले की तरह गुलजार हो गए हैं। ऐसे में लोगों को मनोरंजन के लिए एहतियात के साथ मैत्रीबाग जाने की छूट मिल रही है।

Maitri Bagh | District DURG, Government of Chhattisgarh | India
बीच में 23 दिनों के लिए खोला गया था मैत्रीबाग
कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन में 23 मार्च 2020 के बाद से मैत्रीबाग बंद किए थे। करीब 333 दिनों के बाद मैत्रीबाग को खोलने की अनुमति जिला प्रशासन से मिली। 13 फरवरी 2021 से मैत्रीबाग पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। जब इस दौरान तेजी से कोरोना के केस बढऩे लगे, तब 8 मार्च 2021 से जिला प्रशासन ने फिर मैत्रीबाग को बंद करने निर्देश दे दिए। इसके बाद से मैत्रीबाग बंद ही था।

After 4 months, Maitri Bagh will be buzzing again from August 7, zoo  management is preparing | 4 महीने बाद मैत्री बाग 7 अगस्त से फिर होगा  गुलजार, जू प्रबंधन तैयारी में

मैत्रीबाग में हर माह आते हैं 1 लाख पर्यटक
मैत्रीबाग में हर माह करीब एक लाख पर्यटक आते हैं। हर पर्यटक 15 रुपए की टिकट लेता है। यह मैत्रीबाग की आवक है। इसके अलावा भीतर में एक होटल किराए पर दिए हैं। जिससे हर माह करीब 2 लाख रुपए से अधिक आता है। वाहन स्टैंड और नौका विहार से भी प्रबंधन को एक-एक लाख मिलता है। मैत्रीबाग में मिनी ट्रेन भी बच्चों के लिए चलवाई जाती है। इसी तरह से सप्ताह के छह दिन पहले म्यूजिकल फाउंटेन दर्शकों के लिए चलाया जाता था, अब उसे भी सप्ताह के दो दिनों तक समेट दिया गया है।

एहतियात के साथ पर्यटकों के लिए खोला जाएगा मैत्रीबाग
डॉक्टर एनके जैन, प्रभारी, मैत्रीबाग, बीएसपी ने बताया कि मैत्रीबाग को 7 या 8 सितंबर 2021 से शुरू किया जाएगा। कोविड-19 गाइड लाइन का पूरा पालन करते हुए शुरू कर रहे हैं। बिना मास्क के किसी को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More