Home » ओलम्पिक कांस्य विजेता बजरंग पुनिया सम्मानित…

ओलम्पिक कांस्य विजेता बजरंग पुनिया सम्मानित…

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । टोक्यो ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया को भारत की अग्रणी मार्किट रिसर्च कंपनी वर्ल्ड वाइड एचीवर ने खेलो में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए इंडियन आइकॉन अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किया। पुनिया को अवार्ड् उनके निवास स्थान पर दिया गया। द इंडियन आइकॉन अवार्ड खेल, कला, संस्कृति, राजनीति मनोरंजन, मीडिया, व्यवसाय, शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में प्रेरणादायक रोल मॉडल को पुरस्कृत करता है। पुरस्कार बाजार सर्वेक्षण और मत संग्रह के आधार पर दिए गए। अन्य विजेताओं को गोवा में हुए भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जिसमें गायक कुमार शानू , मनोज जोशी राजनीतिज्ञ जया प्रदा आदि शामिल थे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और उनके साथ गोविन्द गौड़ ,गोवा विधान सभा के सदस्य कला और संस्कृति मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल (कानून और न्याय मंत्री) नीलेश काबराल (विद्युत पर्यावरण मंत्री, ऊर्जा कानून और न्यायपालिका के गैर-पारंपरिक स्रोत, गोवा सरकार) ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर वर्ल्ड वाइड एचीवर के सीईओ पी के चौधरी ने कहा कि सभी अवॉर्ड कड़ी रिसर्च और विभिन्न सर्वेक्षणों के नतीजों के आधार पर प्रदान किए गए हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य दूसरों को बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रेरित करना है।समारोह में आई तमाम हस्तियों नें वर्ल्ड वाइड एचीवर के इस प्रयास की सराहना की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More