Home » बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 की उम्र में निधन… शोक में इंडस्ट्री

बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 की उम्र में निधन… शोक में इंडस्ट्री

by Bhupendra Sahu

मुंबई (एजेंसी)। अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का  निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे। यह खबर उनके प्रशंसकों के लिए एक बहुत बड़े झटके के रूप में आई। अभिनेता हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी और डांस दीवाने 3 में अपनी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल के साथ बतौर गेस्ट आये थे। सिद्धार्थ, बिग बॉस 13 के विजेता और शोबिज का एक लोकप्रिय चेहरा थे और वह हम्प्टी शर्मा के दुल्हनिया जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अभिनेता की आखिरी स्क्रीन आउटिंग एकता कपूर का लोकप्रिय शो ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3Ó था।

जिसमें उन्होंने अगस्त्य की भूमिका निभाई थी।
सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को हुआ था। सिद्धार्थ शुक्ला एक भारतीय अभिनेता, होस्ट और मॉडल हैं जो हिंदी टेलीविजन और फिल्मों की दुनिया में काफी लोकप्रिय रहे। उन्हें ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3, बालिका वधू और दिल से दिल तक में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। वह रियलिटी शो बिग बॉस 13 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 के विजेता के रूप में उभरे। उन्होंने सावधान इंडिया और इंडियाज गॉट टैलेंट की मेजबानी की।
उन्होंने दिसंबर 2005 में एशिया, लैटिन अमेरिका और यूरोप के 40 अन्य प्रतिभागियों को हराकर विश्व के सर्वश्रेष्ठ मॉडल का खिताब जीता। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 2008 के शो बाबुल का आंगन छूटे ना में मुख्य भूमिका के साथ की। 2014 में, शुक्ला ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में सहायक भूमिका में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More