Home » विश्व एथलेटिक्स अंडर-20/ 100 मीटर बाधा दौड़ के सेमीफाइनल में पहुंची नंदिनी अगासरा

विश्व एथलेटिक्स अंडर-20/ 100 मीटर बाधा दौड़ के सेमीफाइनल में पहुंची नंदिनी अगासरा

by Bhupendra Sahu

केन्या । भारतीय महिला एथलीट नंदिनी अगासरा ने शुक्रवार को नैरोबी में चल रही विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 के 100 मीटर बाधा दौड़ के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इवेंट में 14.18 सेकेंड का समय निकालने वाली नंदिनी शुक्रवार को बाद में (भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 35 मिनट) सेमीफाइनल में दौडेंगी।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) मीडिया ने ट्वीट किया, भारत की नंदिनी अगासरा ने नैरोबी में विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 में 14.18 के समय के साथ 100 मीटर हर्डल्स सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया, सेमीफाइनल आज शाम 5:35 (ढ्ढस्ञ्ज) के लिए निर्धारित है।
इससे पहले गुरुवार को रोहन कांबले ने शोपीस इवेंट के पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम से जिस दिन विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष लॉर्ड सेबेस्टियन को ने मुलाकात की उस दिन कांबले ने पांचवीं हीट में चौथे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनायी।
उन्होंने 55.00 सेकेंड का समय निकाला। उन्हें केवल दौड़ पूरी करने की जरूरत थी क्योंकि साद हिंटी (मोरक्को) दौड़ शुरू नहीं कर पाये जबकि अमार इबेद (कुवैत) को गलत शुरुआत के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया। एक अन्य भारतीय हरदीप कुमार पहली हीट में बाधा से टकरा गये थे और उन्होंने एक मिनट 12.80 सेकेंड का समय निकाला।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More