रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे औद्योगिक परीक्षेत्र सिलतरा, धरसीवा के बीच स्थित एसकेएस इस्पात कंपनी में चल रहे मजदूरों के आंदोलन चरम पर है जिसे रोकने के लिए पुलिस पहुँची पुलिस पर ही आक्रोशित मजदूरों ने हमला कर पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया।
इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।मामला धरसीवा थाना अंतर्गत सिलतरा चौकी का है। कर्मचारियों का कहना है कि 14 जुलाई को हड़ताल करते हुए उन्होंने जायज मांगों को उठाया था. इस दौरान तहसीलदार के समक्ष फैक्ट्री प्रबंधन ने मांगों को मानते हुए मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था. तब हड़ताल खत्म की गई थी, लेकिन मांगे पूरी नहीं होने के कारण पुन: अपनी मांगों को लेकर के गेट के सामने ही धरने पर बैठना पड़ा है।