Home » पत्थर के नीचे आतंकी साजिश : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, चार आईईडी बरामद

पत्थर के नीचे आतंकी साजिश : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, चार आईईडी बरामद

by Bhupendra Sahu

जम्मू (एजेंसी)। कुपवाड़ा जिले के नादेरनाग अवूरा में रविवार को एक बड़े पत्थर के नीचे छिपाए गए चार विस्फोटक उपकरण(आईईडी) बरामद किए गए। जिसे निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। साथ ही तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।  बता दें कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस और सेना की 41 आरआर ने इलाके में अभियान शुरू किया था। इसी दौरान एक पत्थर के नीचे चार आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए।

आतंकियों को सता रहा है मौत का खौफ
जीरो टॉलरेंस की नीति, सटीक सूचना, स्थानीय लोगों की सतर्कता और सुरक्षाबलों के बीच बेहतर तालमेल के चलते आतंकवाद के खिलाफ कामयाबी मिल रही है। यही वजह है कि आतंकियों को मौत का डर सता रहा है। आतंकी अब संगठन के पोस्टर ब्वॉय बनने से कतराते हैं। सोशल मीडिया पर पहले की तरह आतंकियों की सक्रियता नहीं दिखती है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More