Home » सीजी बोर्ड ने जारी किया 12 वीं का रिजल्ट : घर से किताबें देखकर लिखने बाद भी 100 फीसदी नहीं रहा परीक्षा परिणाम… यहां चेक करे अपना रिजल्ट… पढ़े पूरी जानकारी

सीजी बोर्ड ने जारी किया 12 वीं का रिजल्ट : घर से किताबें देखकर लिखने बाद भी 100 फीसदी नहीं रहा परीक्षा परिणाम… यहां चेक करे अपना रिजल्ट… पढ़े पूरी जानकारी

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से रविवार को 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने रविवार को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से नतीजे घोषित किए। कोरोना महामारी के कारण इस बार 12 वीं के छात्रों ने घर से ही परीक्षा दी। इसके बाद भी प्रदेश में 100 फीसदी बच्चे पास नहीं हो पाए। प्रदेश में ओवरऑल रिजल्ट 97 फीसदी रहा। जबकि 5000 से ज्यादा छात्र फेल हो गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी रिजल्ट के मुताबिक इस बार इस बार 2 लाख 89 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 95 फीसदी बच्चों को प्रथम श्रेणी मिला। एक फीसदी सेकंड व .3 फीसदी बच्चे तृतीय श्रेणी में पास हुए। घर से परीक्षा लिखने के बाद भी प्रदेश में कुल 5 हजार 255 बच्चे फेल हो गए हैं। पास होने वाले विद्यार्थियों में 96 फीसदी लड़के और 98 फीसदी लड़कियां हैं।

2 हजार से अधिक छात्र अपात्र घोषित
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार 2 हजार 402 छात्रों का परिणाम अपात्र होने की वजह से निरस्त कर दिया है। वहीं 341 स्टूडेंट्स का रिजल्ट रोका गया है जो कि बाद में जारी होगा। वहीं उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या 2 लाख 76 हजार 8 17 है। इस बार 2 हजार 35 स्टूडेंट्स को पूरक (सप्लीमेंट्री) की पात्रता दी गई है। स्टूडेंट्स https//cgbse.nic.in/ Øæ https//results.cg.nic.in/ पर क्लिक करके अपने परीक्षा परिणाम देख पाएंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More