Home » हेलेन के हिंदी रीमेक के लिए तैयार जान्हवी, अगस्त से शुरू कर सकती हैं शूटिंग

हेलेन के हिंदी रीमेक के लिए तैयार जान्हवी, अगस्त से शुरू कर सकती हैं शूटिंग

by Bhupendra Sahu

पिछले काफी समय से जान्हवी कपूर सुपरहिट मलयालम फिल्म हेलेन के हिंदी रीमेक को लेकर चर्चा में हैं। भले ही अब तक खुद जान्हवी ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात ना की हो, लेकिन आए दिन इससे जुड़ीं नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब खबर है कि जान्हवी ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए कमर कस ली है। वह अगस्त से शूट शुरू करने वाली हैं। आइए जानते हैं और क्या जानकारी मिली है।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि महिला केंद्रित फिल्म हेलेन के हिंदी रीमेक की इनडोर शूटिंग अगस्त से शुरू होगी इसके बाद फिल्म की आउटडोर शूटिंग होगी। प्रोडक्शन टीम फिलहाल इसी तैयारी में लगी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा यात्रा प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए फिल्म की शूटिंग विदेश में करने की योजना रद्द हो गई है। फिल्म भारत में ही शूट होगी। जान्हवी अभिनीत इस फिल्म का नाम मिली हो सकता है।
इस फिल्म को जान्हवी के पिता बोनी कपूर जी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। चर्चा है कि जान्हवी ने अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए कड़ी मेहनत की है। अभिनेता मनोज पाहवा इस फिल्म में जान्हवी के पिता की भूमिका निभा सकते हैं। निर्देशक मुथुकुट्टी जेवियर फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन कर रहे हैं, जो असल फिल्म के निर्देशक थे। फिल्म में जान्हवी की जोड़ी अभिनेता सनी कौशल के साथ बन सकती है।
हेलेन 15 नवंबर, 2019 को रिलीज हुई हिट मलयालम फिल्म है। इसे राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। फिल्म को तमिल में भी बनाया गया है। असल फिल्म में अभिनेत्री अन्ना बेन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अल्फ्रेड कुरियन जोसेफ और नोबल बाबू थॉमस ने फिल्म की कहानी लिखी थी। मथुकुट्टी जेवियर ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और प्रोड्यूसर थे विनीत श्रीनिवासन। इस फिल्म की कहानी मध्यमवर्गीय परिवार की एक नौकरीपेशा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है।
जान्हवी जल्द ही फिल्म दोस्ताना 2 में नजर आएंगी। उनकी इस फिल्म के निर्माता भी करण जौहर ही हें, जिन्होंने फिल्म धड़क से जान्हवी को बॉलीवुड के दर्शन कराए थे। जान्हवी धर्मा प्रोडक्शन की मल्टीस्टारर पीरियड फिल्म तख्त में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। इसके अलावा वह फिल्म गुड लक जैरी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। सिद्धार्थ सेन गुप्ता उनकी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म से जान्हवी का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More