Home » अपनी इस सुपरहिट फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं अल्लू अर्जुन

अपनी इस सुपरहिट फिल्म के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं अल्लू अर्जुन

by Bhupendra Sahu

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पहली हिंदी फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। खबर है कि अल्लू ने बॉलीवुड में काम करने का मन बना लिया है। वह अपनी सफल फिल्म अला वैकुंठपुरमलो के हिंदी रीमेक में एक खास भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, इस फिल्म में मुख्य भूमिका कार्तिक आर्यन निभाएंगे। अब फिल्म में अल्लू की एंट्री से बेशक उनके प्रशंसक फूले नहीं समाएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।

सूत्र ने बताया कि अला वैकुंठपुरमलो के हिंदी रीमेक शहजादा के लिए निर्माताओं ने नौ करोड़ रुपये चुकाए हैं। असल फिल्म में अल्लू अर्जुन नजर आए थे। वह फिल्म के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगे। उनकी भूमिका बेशक छोटी होगी, लेकिन वह फिल्म की कहानी का एक अहम हिस्सा होंगे। फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक इस खबर पर पक्की मुहर नहीं लगाई है, लेकिन दर्शकों को कार्तिक-अल्लू की जोड़ी काफी पसंद आएगी।
इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन करेंगे। रोहित और उनके लेखकों की टीम ने फिल्म की स्टोरीलाइन को एक नया रूप दिया है। एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया जाएगा। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने बताया कि महामारी के कारण इस फिल्म के शूटिंग शेड्यूल में कई बदलाव किए गए हैं। फिल्म में कृति सैनन, कार्तिक के साथ रोमांस करती दिखेंगी, वहीं मनीषा कोइराला इसमें कार्तिक की मां का किरदार निभा सकती हैं।

त्रिविक्रम के निर्देशन में बनी एक्शन ड्रामा फिल्म अला वैकुंठपुरमलो ने रिलीज होकर बड़ा धमाका किया था। फिल्म की कहानी अल्लू के किरदार बंटू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लगातार अपने पिता द्वारा तिरस्कृत होते हुए बड़ा होता है और अपने असली माता पिता की खोज में लगा रहता है। अंत में बंटू को पता चल जाता है कि उसके असली पिता एक बहुत बड़े व्यापारी हैं, जो वैकुंठपुरमलो नाम के एक आलीशान घर में रह रहे होते हैं।
काम के मोर्चे पर बात करें तो अल्लू जल्द ही फिल्म पुष्पा में नजर आएंगे। हाल ही में उनकी इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म आंध्र की पहाडिय़ों में लाल चंदन की तस्करी और इसके लिए चल रही सांठगांठ की कहानी को पेश करती है, जो सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में पहली बार अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। यह फिल्म 13 अगस्त को रिलीज होगी।
बता दें कि अल्लू ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी अरहा की पहली फिल्म का ऐलान भी कर दिया है। उन्होंने लिखा, अल्लू परिवार को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि चौथी पीढ़ी अल्लू अरहा फिल्म शकुंतलम के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रही है। फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। अरहा इस फिल्म में साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More