Home » जुलाई में भी युवाओं के लिए आई अवसरों की बहार, पा सकते है अच्छी नौकरी, पढ़े पूरी खबर

जुलाई में भी युवाओं के लिए आई अवसरों की बहार, पा सकते है अच्छी नौकरी, पढ़े पूरी खबर

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली (एजेंसी)। जुलाई का महीना मानसूनी आहट है। करिअर की भी चिंता है। इस चिंता को कोविड ने और बढ़ाया है। हालांकि अवसर मिल रहे हैं। जुलाई में भी ऐसे कई अवसर हैं और जो युवा अब कंपीटिशन फेस करने के लिए खुद को तैयार पा रहे हों, उनके लिए मौका है खुद को आजमाने का। आइए, बताते हैं कि कुछ ऐसे ही अवसरों के बारे में।

एम्स, कल्याणी में 147 फैकल्टी पद
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), कल्याणी ने फैकल्टी के 147 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) कल्याणी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2021 है। उम्मीदवारों के पास डीएम, ग्रेजुएट, एमडी और पोस्ट ग्रेजुएट का सर्टिफिकेट/डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा: 50-58 वर्ष रखी गयी है। चयनित उम्मीदवारों को 1,01,500 से 1,68,900 रुपये प्रति माह का वेतन मिलेगा। विस्तृत जानकारी आप एम्स की वेबसाइट से ले सकते हैं।
डीयू के श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में भर्ती
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के तहत श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में नॉन टीचिंग के 19 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाये जा रहे हैं। जूनियर असिस्टेंट, लेबोरेटरी अटेंडेंट, तबला अकोम्पनिस्ट, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर समेत अन्य पदों के लिए बहाली हो रही है। पदों के हिसाब से अलग-अलग पात्रता निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र को डिमांड ड्राफ्ट के साथ, आधिकारिक विज्ञापन में सुझाए गए सभी आवश्यक स्व-सत्यापित दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट/कूरियर/जनरल डाक द्वारा विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख (24 जून) से 21 दिनों के भीतर प्राचार्य, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (महिलाओं के लिए), पंजाबी बाग (पश्चिम), नयी दिल्ली-110026 के पते पर भी भेज सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई है। विस्तृत जानकारी के लिए एसपीएम डॉट डीयू डॉट एसी डॉट इन पर जायें।
आईजीएम-कोलकाता में भी मौके
आईजीएम, कोलकाता ने सुपरवाइजर और एनग्रेवर के 07 पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इंडिया गवर्नमेंट मिंट (आईजीएम) कोलकाता के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2021 है। सुपरवाइजर के लिए आयुसीमा 18-30 वर्ष और एनग्रेवर के लिए 18-28 वर्ष है। ज्यादा जानकारी के लिए आईजीएम की अधिकृत वेबसाइट पर विजिट करें।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में बंपर कैकेंसी
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा अधिकारियों के 576 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत 24 जून से हो चुकी है और 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 144 रिक्तियां अनारक्षित श्रेणी के लिए, 72 रिक्तियां एससी वर्ग के लिए, 242 एसटी वर्ग के लिए , 60 रिक्तियां ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 58 रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त एमबीबीएस डिग्री या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। आयुसीमा 21-40 वर्ष रखी गयी है। विस्तृत जानकारी संबंधित वेबसाइट पर देखें।
जम्मू-कश्मीर में नौकरी का मौका
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर वाइल्ड लाइफ गार्ड, ड्राइवर, सोशल फॉरेस्ट्री वर्कर सहित 503 विभिन्न पदों पर नौकरियां निकाली हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट एसएसबीजेके डॉट ओआरजी डॉट इन के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये मात्र है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 40 साल रखी गई है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More