Home » चेन्नइयिन एफसी के साथ ही बने रहेंगे रहीम

चेन्नइयिन एफसी के साथ ही बने रहेंगे रहीम

by admin

चेन्नई । इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम चेन्नइयिन एफसी ने युवा फुटबॉलर रहीम अली के साथ अपने करार को दो साल और बढ़ा लिया है अब यह अग्रिम पंक्ति का खिलाड़ी साल 2023 तक क्लब के साथ ही रहेगा। रहीम ने आईएसएल की दो बार की चैम्पियन रही चेन्नइयिन टीम के साथ गत सत्र (2020-21) में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। क्लब की ओर से रहीम ने कहा, ‘‘ मैं चेन्नइयिन के साथ सीखने की अपनी यात्रा को ओर आगे तक जारी रखने को लेकर उत्साहित हूं। मैं क्लब के साथ अपने करार को बढ़ा कर वास्तव में अच्छा अनुभव कर रहा हूं। मैं सीएफसी के लिए फिर से खेलने को लेकर खुश हूं। इससे पहले गोवा में खेला गया पिछले सत्र का अनुभव मेरे लिए अच्छा रहा था।’’
गौरतलब है कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की एलीट अकादमी से बाहर निकले रहीम साल 2018 में इंडियन एरोज से निकलकर चेन्नइयिन एफसी में शामिल हुए थे। इस खिलाड़ी ने साल 2017 में खेले गये फीफा अंडर- 17 विश्व कप में भी भाग लिया था। चेन्नइयिन एफसी के सह-मालिक विटा दानी ने कहा, ‘‘ पिछले सत्र में रहीम ने अच्छा खेल दिखाते हुए अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था और इसी कारण हम आने वाले समय में उनसे और बेहतर खेल की उम्मीद कर रहे हैं।’’

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More