Home » जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का हो रहा है निराकरण, निगम मुख्य कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में प्राप्त हुए 26 आवेदन

– दो आवेदन का त्वरित रूप से किया गया निराकरण

भिलाई नगर/ निगम मुख्य कार्यालय में समय प्रातः 11:00 बजे से 1:30 बजे तक निगम सभागार में जनदर्शन आयोजित हुआ! जनदर्शन में कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 2 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया! निराकरण करने वाले आवेदन में एक आवेदन लीज फ्री होल्ड से तथा दूसरा राशन कार्ड से संबंधित था! लोगों की समस्याओं/शिकायतों के निराकरण करने के लिए निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी स्वयं उपस्थित रहे! उन्होंने आवेदकों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनके निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किए! प्राप्त आवेदन के विषयों एवं समस्याओं को समझकर संबंधित विभागों को निराकरण के लिए अग्रेषित भी किए ! निर्धारित समय पर ही आवेदक अपनी समस्याओं को लेकर जनदर्शन में आना प्रारंभ कर दिए थे! अलग-अलग विषयों से संबंधित कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए! जनदर्शन में मुख्यतः अवैध कब्जा हटाने, पट्टा से संबंधित, आवास दिलाने, अवैध निर्माण हटाने, दुकान किराया में प्राप्त करने, सीवरेज लाइन सुधारने, नाला निर्माण करने, राशन कार्ड बनाने, भवन पूर्णत: प्रमाण पत्र प्राप्त करने, गुमटी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए! उल्लेखनीय है कि निगम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल समाप्त हो जाने के कारण जन समस्याओं के निराकरण के लिए निगम आयुक्त रघुवंशी की पहल पर सभी जोन कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को तथा निगम मुख्य कार्यालय में माह के प्रथम एवं अंतिम शनिवार को समय 11:00 से 1:30 तक जनदर्शन आयोजित किया जा रहा है! जनदर्शन में मुख्य रूप से उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं तरुण पाल लहरें, जोन आयुक्त एवं जनदर्शन से संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे!

Share with your Friends

Related Articles

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More