Home » बीएसपी के जेएलएन अस्पताल में कोविड टीकाकरण अभियान जोरों पर

भिलाई :- सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहर लाल नेहरू स्वास्थ्य एवं अनुसंधान केन्द्र में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान जोरों पर है। इस टीकाकरण अभियान में लगभग 1700 स्वास्थ्य कर्मचारियों व चिकित्सकों को टीका लगाया जाएगा। इनमें से दिनाँक 3 फरवरी, 2021 तक कुल 800 कोरोना केयर से जुड़े बीएसपी के स्वास्थ्य सेवा कार्मिकों व चिकित्सकों, पैरा-मेडिकल स्टाॅफ तथा अस्पताल से सम्बद्ध ठेका कर्मचारियों को कोविड-19 से बचाव हेतु टीका लगाया गया है।

विदित हो कि इस टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ 25 जनवरी 2021 को भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी, अनिर्बान दासगुप्ता, ने किया था। इस अवसर पर सीएचएमओ दुर्ग डाॅ. जी एस ठाकुर, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डाॅ एस के इस्सर, एवं कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) राकेश सहित भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More